Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सोमवती अमावस्या पर तुलसी नगर में मातृ शक्तियों द्वारा काँवर यात्रा निकाली गयी।

इंदौर। नगर निगम के पर्यावरण मित्र अभियान के तहत हरियाली महोत्सव के अंतर्गत तुलसी नगर में स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर उद्यान में  वार्ड क्रमांक 37 के  पार्षद संगीता महेश जोशी तथा पार्षद प्रतिनिधि  महेश जोशी के उपस्थिति में 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तोमर, संजय यादव,  विवेक शर्मा ,राहुल ठक्कर,अनंतेश्वर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सीताराम पाटिल, सचिव तुलसीराम यादव, प्रकाश दातार, राकेश जायसवाल, महेश शर्मा सहित क्षेत्रीय रहवासियों एवं  स्कूली छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ ली | 
हरियाली महोत्सव के तहत वार्ड 37 स्थित एम् आर 4, महालक्ष्मी नगर, साईं कृपा सहित अन्य कॉलोनियों में भी क्षेत्रीय पार्षद संगीता महेश जोशी की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

 सोमवती अमावस्या पर तुलसी नगर में मातृ शक्तियों द्वारा काँवर यात्रा निकाली गयी।  

 सोमवती अमावस्या पर तुलसी नगर में मातृ शक्तियों 101 सरस्वती महिला मंडल की अगुवाई में कांवड़ यात्रा निकाली गयी। कावड़ यात्रा तुलसी नगर के बी सेक्टर स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर से ढोल, गाजे - बाजे के साथ निकाली गई जो तुलसी नगर के विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए सरस्वती मंदिर प्रांगण स्थित चन्द्रमौलेश्वर महादेव मंदिर पर खत्म हुई। कांवड़ यात्रा के समापन के पश्चात चन्द्रमौलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ