Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शनिवार भस्म आरती दर्शन:त्रिनेत्र धारी भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके पश्चात जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवे से त्रिनेत्र धारी भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के पश्चात रजत का त्रिपुण्ड, त्रिशूल और चंद्र अर्पित किया गया, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल ने।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ