Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा के 9 साल पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल:मेयर बोले- भाजपा के 9 साल के कमाल से कांग्रेस बौखला गई

 भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है, लेकिन फिर भी नफरत की राजनीति इस देश में कम नहीं होती है। दबे, कुचले, पिछड़े लोगों के साथ आपकी सरकार का भेदभाव पूर्ण रवैया आज भी जारी है, ऐसा क्यों है मोदीजी…। कोरोना के दौरान जितने लोगों की मृत्यु हुई, उन्हें मुआवजा क्यों नहीं दिया। किसान बेहाल है। चुनी हुई सरकार की खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र को कमजोर करना जारी है।

महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। 2022 तक मां गंगा को साफ करने की बात कही थी। 2023 में भी मां गंगा साफ नहीं हुई। ऐसे 9 सवाल कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूछे हैं। वहीं कांग्रेस के 9 सवालों पर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि भाजपा के 9 साल के कमाल से कांग्रेस बौखला गई है।

शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर ये सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ये निर्णय लिया है कि केंद्र सरकार द्वारा 9 साल पूरे करने पर जनता का पक्ष रखने के लए सभी प्रादेशिक राजधानियों एवं संभागीय मुख्यालयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और पुस्तक का विमोचन 9 साल 9 सवाल का आयोजन किया जा रहा है।

9 सवालों में अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टाचार, चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक संस्थाएं, जनकल्याण की योजनाएं, कोरोना मिस मैनेजमेंट के सवाल शामिल हैं।

कांग्रेस ने भाजपा के 9 साल पूरे होने पर पूछे हैं ये 9 सवाल।
कांग्रेस ने भाजपा के 9 साल पूरे होने पर पूछे हैं ये 9 सवाल।

बता दें 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

इसकी तैयारी में इन दिनों भाजपाई जुटे हुए हैं। बड़े स्तर पर प्रोग्राम होगा और हर चौथे दिन बड़ा आयोजन करने की तैयारी है। इसी की काट में कांग्रेस भी अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी से 9 साल के एवज में 9 सवाल पूछे रही है।

कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर।
कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर।

इंदौर शहर अध्यक्ष के सवाल पर ये बोले वालिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वैभव वालिया से जब पूछा गया कि इंदौर में कांग्रेस के पास शहर अध्यक्ष ही नहीं है, चार महीने से पद रिक्त है। संगठन नहीं होगा तो काम कैसे होगा। लीडर ही नहीं है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि - “राजनीतिक रणनीति का ये हिस्सा होता है।

कई फैसलों को जो महत्वपूर्ण फैसले होते हैं, उन्हें समय लगाकर भी लिया जाता है। चुनाव जीतने के लिए जो रणनीति लगती है, राजनीतिक पार्टियां वो रणनीति अपनाती है। अगर जल्दी फैसला लेने से नुकसान हो रहा है तो फैसला समय लेकर भी लिया जाता है, ये रणनीति का भी हिस्सा होता है।”




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ