Header Ads Widget

Responsive Advertisement

3 मई का राशिफल:वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और कर्क राशि को रुका पैसा मिलने के योग हैं, धनु राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे

3 मई, बुधवार को हर्षण और आनंद नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कामकाज की तारीफ भी होगी। मिथुन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अच्छी है। रुका काम शुरू करेंगे तो पूरा हो जाएगा। कर्क राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। बिजनेस की अच्छी योजनाएं भी बनेंगी।

कन्या राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। आर्थिक समस्या भी दूर होगी। धनु राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। मीन राशि वालों को कारोबार में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं।

मेष राशि के लोग बिजनेस में सावधानी रखें। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि वाले शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग सावधानी रखें। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- दिन अच्छा रहेगा। आपके काम मन मुताबिक तरीके से पूरे होंगे। समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और काम करना अच्छा फैसला होगा। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या किसी की सलाह से सुलझ सकती है।
नेगेटिव- दोपहर बाद समस्या बढ़ सकती है। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे न मिलने पर तनाव हावी न होने दें। धीरे-धीरे गतिविधियां सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- बिजनेस नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। ऑफिशल काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि घर की व्यवस्था पर इन बातों का असर न पड़े।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रूटीन और खान-पान सही रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष - पॉजिटिव- मेहनत के अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। खास मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- किसी मनमुटाव या मूड खराब होने से कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। मनोबल मजबूत रखें। लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। निवेश न करें।
व्यवसाय- नौकरी या बिजनेस में कर्मचारियों से आपसी मतभेद हो सकते हैं। कमीशन और बीमा संबंधी कामों में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपके काम की तारीफ होगी।
लव- शादीशुदा लोगों का दिन सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। व्यवस्थित और स्वस्थ होने से आप खुश रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत उत्तम है। रुका काम शुरू करेंगे तो पूरा हो जाएगा। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आपका अहम योगदान रहेगा। कंप्यूटर स्टूडेंट्स को करियर में बढ़ने के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। इससे संबंधों में खटास आ सकती है। कोई भी पारिवारिक मुद्दा बढ़ाने के बजाय उसे सुलझाने की कोशिश करें। इससे संबंधों में मिठास रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन मेहनत से समाधान मिलते जाएंगे। पार्टनरशिप की योजना है तो दोबारा विचार करें। नौकरी में अधिकारियों के सामने अपनी बात अच्छे से रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल से रिश्ते में मिठास रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से मुसीबत हो सकती है।
स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी जैसी मौसमी परेशानी से बचने के लिए आयुर्वेद अपनाएं। संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क - पॉजिटिव- परिवार के साथ विचार विमर्श करने से पारिवारिक समस्या सुलझेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- संयमित दिनचर्या रखें। समय की कीमत को पहचाने। सही समय पर काम न करने से नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। इसका नकारात्मक असर रिश्तों पर पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की अच्छी योजनाएं बनेंगी। साझेदारी संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। ऑफिस में पॉलिटिक्स हो सकती है। अपने क्लाइंट्स के साथ विवाद में न उलझें।
लव- परिवार वालों के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक-ठाक रहेगी। तनाव से सिर दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह - पॉजिटिव- मिलाजुला दिन रहेगा। बंटवारे का विवाद है, तो आपसी सहमति से निपटाने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। गैर जरूरी खर्चों पर काबू पाएं और गुस्से पर नियंत्रण रखें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर समय बीताने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कामकाज में पूरी गंभीरता और संजीदगी से ध्यान देने की जरूरत है। नए इनकम सोर्स बनेंगे। नौकरी में उलझन हो सकती है। इस समय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है।
लव- परिवार वालों के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध उजागर होने से परिवार वाले नाराज हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से आपका इम्यून सिस्टम डिस्टर्ब हो सकता है। गर्मी और पॉल्यूशन से बचें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। प्रोफेशनल स्टडी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती हैं। उधार दिया पैसा वापिस मिलने से आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवार के साथ अच्छे से दिन बीतेगा।
नेगेटिव- अनजान लोगों से दूरी रखें। उनका दखल अपने निजी जीवन पर न होने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। योजनाओं पर काम करने में ज्यादा सोच-विचार न करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर स्टाफ और साथियों के बीच कुछ समस्याएं उठ सकती हैं। इन्हें तुरंत सुलझाने की कोशिश करें।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य रहेगा। युवा लोग लव अफेयर के चक्कर में अपने करियर में नुकसान करवा सकते हैं।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम के साथ थोड़ा आराम करना भी जरूरी है, वरना इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- सकारात्मक नजरिया रखने से सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। समय खराब करने की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। युवाओं को तनाव से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याएं सुलझाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपना स्वभाव सहज रखें। गुस्से के कारण स्थितियां बिगड़ सकती हैं। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उससे जुड़े कागज व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी की कोई डील होनी है तो दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में बदलाव संबंधी योजना आपके लिए सफलता दायक रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर में रिश्तेदारों का आनाजाना रहेगा। आपसी मेलजोल से तनाव और थकान से राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच करते रहें। समय पर दवाई लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। पुरानी गलती से सीख लेकर अच्छे से विचार कर पाएंगे। पूरे दिन ताजगी महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के संपर्क मजबूत होंगे।
नेगेटिव- किसी काम में मनचाहे नतीजे न मिलने से उदासी रहेगी। फिक्र न करें। जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। बजट का ध्यान रखकर ही खर्चे करना उचित रहेगा। किसी भी तरह की उधारी न करें।
व्यवसाय- नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अभी सफलता ज्यादा नहीं मिलेगी, लेकिन आने वाले दिनों में इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करते वक्त अधिकारियों से मदद मिलेगी।
लव- संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान संबंधी योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल या कंधों का दर्द बढ़ने से परेशान रहेंगे। कसरत और योगा पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु - पॉजिटिव- रुके काम पूरे होंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जिससे आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना और उनका सम्मान करने से आत्मिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- रिश्तेदार या किसी दोस्त की मदद करनी पड़ सकती है। इससे कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। खर्चा भी बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस की कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। नौकरी में परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। अपने साथियों से संबंध अच्छे रखें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सुनहरा मौका मिल सकता है।
लव- आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल रखेगा। अपोजिट जेंडर वालों से मेलजोल रखने से मानहानि की आशंका है।
स्वास्थ्य- बदन दर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। कसरत करें और आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर - पॉजिटिव- घर या ऑफिस में सुधार के काम हो सकते हैं। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। परिवार वालों से जुड़ी खुशी मिल सकती है। दिन सुखद रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा जिम्मेदारियों से आप अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। बेहतर होगा अपनी जिम्मेदारियों को अन्य लोगों के साथ बांटे। दोस्तों के साथ पार्टी में बजट भी व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। अपने फैसलों को ही प्राथमिकता दें। आपको अनुकूल नतीजे मिलेंगे। नौकरी में स्थायित्व रहेगा और साथियों से संबंध भी अच्छे रहेंगे।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से आपका मनोबल और बढ़ेगा। लव पार्टनर एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
स्वास्थ्य- भारी भोजन से परहेज रखें। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ - पॉजिटिव- किस्मत का साथ मिलेगा। खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके प्री प्लान काम समय से पहले पूरे हो सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही नकारात्मक परिस्थिति किसी दोस्त की मदद से संभल जाएगी।
नेगेटिव- अपने बजट को जरूरत के हिसाब से सीमित और संतुलित रखें। प्रॉपर्टी या व्हीकल के लिए कर्ज लेने का प्रोग्राम है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा न लें। किसी भी सभा या मीटिंग में अपनी बात रखने में असुविधा हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई फैसला लेते वक्त किसी अनुभवी इंसान की सलाह और मार्गदर्शन जरूरी है। शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग सावधानी रखें। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।
लव- बाहरी लोगों का दखल आपकी शादीशुदा जिंदगी पर न पड़ने दें। थोड़ी सी सूझबूझ से संबंध खराब होने से बचा सकते हैं।
स्वास्थ्य- नशे न करें। तनाव से बचें। व्हीकल चलाते समय किसी तरह की लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन - पॉजिटिव- भाइयों के साथ रहने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। आप ऊर्जावान होकर अपने कामकाज पर ध्यान दे पाएंगे। स्टूडेंट्स की समस्या दूर होगी। अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे।
नेगेटिव- अपने रूटीन से लापरवाही और आलस्य को हटाएं। छोटी सी गलती बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है। इनकम के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिससे मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में फायदे के मौके मिलेंगे। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में साथियों से मदद मिलेगी। इससे बिजनेस के काम अच्छे से हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। साथियों से विवाद न करें।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिल सकती है। इससे सुकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- गड़बड़ खानपान से पेट खराब हो सकता है। अपना रूटीन व्यवस्थित रखें। मौसम के अनुकूल रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ