Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आबकारी नीति:64 में से 46 समूह ने 10% अधिक राशि देकर रिन्यू करवाए शराब दुकानों के लाइसेंस

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ आबकारी विभाग ने जिले में शराब दुकानों की नीलामी भी शुरू कर दी है। जिले के कुल 64 समूह में से 46 ने शासन की 10 प्रतिशत अधिक राशि की योजना पर चलते हुए बढ़े हुए रेट पर दुकानें लेने की सहमति दी है।

इन 46 समूह की 127 दुकानों से शासन को 983 करोड़ का राजस्व मिलेगा। बचे हुए 18 समूह के लिए टेंडर जारी करने के बाद भी कोई वेंडर नहीं आया तो इसे 22 मार्च तक बढ़ाया गया। 22 मार्च को टेंडर खुलेंगे।

सहायक जिला आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि कुल 64 समूह की जिले में 173 दुकानें हैं। 1 अप्रैल से अहाते बंद होना हैं। बावजूद जिले में शराब दुकानों पर इसका कोई असर नहीं होगा। एक्साइज डिपार्टमेंट ने कम से कम 70.5% शराब की दुकानों के लाइसेंस को नवीनीकृत/आवंटित करने में कामयाबी हासिल की है, जबकि शेष काउंटरों के लाइसेंस देने के लिए टेंडर निकाले हैं।

2023-24 में शासन को इन दुकानों से करीब 1400 करोड़ का लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है। बची हुई 46 दुकानों का आवंटन भी जल्द हो जाएगा। इन दुकानों से करीब 413 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा शराब दुकानों के विरोध के बाद सरकार ने दो निर्णय लिए थे, जिसमें एक अप्रैल से सभी अहाते बंद होंगे। दूसरा यह कि शैक्षणिक संस्थानों या धार्मिक स्थानों से 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों को स्थानांतरित किया जाएगा। खरे ने बताया शासन के निर्देशों के मुताबिक जिले में विभाग काम कर रहा है।

ये दुकानें शिफ्ट हो सकती हैं

नगर निगम सीमा में : चिमनबाग, राजमोहल्ला, जिंसी, तोपखान, महारानी रोड, नार्थ तोड़ा, खंडवा नाका। महू कैंट बोर्ड में : छोटी कलाली, तोपखाना महू नगर परिषद : सांवेर क्र. 2, हातोद क्र. 1, देपालपुर क्र. 2 ग्रामीण क्षेत्र में : मांगलिया क्र. 1, खजूरिया, बालरिया, शिवनी, कलारिया, सिंहासा। (कुछ ग्रुप के अभी टेंडर नहीं हुए हैं, इसलिए यह संख्या और भी बढ़ सकती है)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ