Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रेलवे प्रशासन का टला मामला फिर शुरु:प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन जबलपुर-इंदौर के बीच अप्रैल से चलाने की तैयारी

रेलवे प्रशासन हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जबलपुर से इंदौर के बीच अप्रैल में चला सकता है। - Dainik Bhaskar

रेलवे प्रशासन हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जबलपुर से इंदौर के बीच अप्रैल में चला सकता है।

रेलवे प्रशासन हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जबलपुर से इंदौर के बीच अप्रैल में चला सकता है। यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भी हॉल्ट लेगी। इसके लिए रेलवे तैयारियां कर रहा है। पहले यह ट्रेन फरवरी में चलाई जाना थी, लेकिन इसके लिए जो रैक आया था, वह महाराष्ट्र को दे दिया गया था। इस कारण मामला टल गया। अब इसे फिर से चलाने का खाका तैयार किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। हालांकि इसकी स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है, लेकिन तकनीकी कारणों से अभी इसे इतनी रफ्तार से नहीं चलाया जा रहा है। अभी तक हाई स्पीड ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है, जो 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, लेकिन इसे भी तकनीकी कारणों से 80 किमी से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से ही चलाया जा रहा है।

वंदे भारत ट्रेन में वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा दी गई है। हर कोच में 32 इंच की स्क्रीन है, जो यात्रियों को सूचनाएं देगी। वंदे भारत ट्रेन देश की प्रीमियम ट्रेनों में से एक है। यह ट्रेन सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन युक्त है, यानी इसे चलाने के लिए अलग से इंजन लगाने की जरूरत नहीं होती। दरवाजे ऑटोमैटिक हैं। इसमें 16 कोच होंगे। यह ट्रेन 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। दरवाजे ऑटोमैटिक हैं। एसी चेयर कार वाले कोच में रिवॉल्विंग चेयर हैं, जो 180 डिग्री तक घूम सकती है। यह पूरी ट्रेन एयर कंडीशंड है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ