Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महाकालेश्वर भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल ने मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र धारण कर राजा स्वरूप में दर्शन दिए

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से अभिषेक कर दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया । भगवान महाकाल ने मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र के साथ आभूषण धारण किया। मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र के साथ चन्दन का तिलक,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ