Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से गणेश रूपी श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन हुआ। रजत के आभूषणों और भांग, चंदन, सूखे मेवे से भगवान गणेश के रूप में दिव्य श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर त्रिपुण्ड, त्रिशूल के साथ त्रिनेत्र धारण कर,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान ने।

नवीन वस्त्र अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ