Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तीसरा दीक्षांत समारोह:500 की नई बैच के साथ 1 साल में इंदौर से निकले 2200 सीए, इनमें 50% लड़कियां

पांच सौ की नई बैच में 201 लड़कियों तो 267 लड़कों ने सीए की डिग्री ली - Dainik Bhaskar

पांच सौ की नई बैच में 201 लड़कियों तो 267 लड़कों ने सीए की डिग्री ली
  • मप्र सहित सात राज्यों के नए सदस्य अभिभावकों के साथ हुए शामिल

शहर में मंगलवार को इंदौर सीए ब्रांच का दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 1 मई से लेकर 30 सितंबर 2022 के बीच बने 500 नए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को उपाधि प्रदान की गई। इंदौर में एक साल में यह तीसरा समारोह है। इस दौरान इंदौर से 2200 सीए निकले।

खास बात यह है कि इनमें 50 फीसदी लड़कियां हैं। पांच सौ की नई बैच में 201 लड़कियों तो 267 लड़कों ने सीए की डिग्री ली। समारोह में मप्र के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के नए सदस्यों ने अपने अभिभावकों के साथ शिरकत की।

  • समारोह को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में सीए इंस्टिट्यूट ने जीएसटी के प्रारंभिक चरण में अहम भूमिका निभाई। समय-समय पर कानून में सुधार करने के लिए सुझाव दिए।
  • सेंट्रल काउंसिल मैंबर केमिशा सोनी, सीए आनंद जैन, सीए कीर्ति जोशी,अभय छाजेड़ ने भी संबोधित किया। संचालन सीए रजत धानुका व आभार अतिशय खासगीवाला ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ