Header Ads Widget

Responsive Advertisement

क्रिसमस पर सजे इंदौर के चर्च:इस बार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा क्रिसमस का पर्व, 25 को सभी के लिए खुले रहेंगे चर्च

इंदौर में क्रिसमस का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के सभी चर्च में सजावट की गई है। वहीं शहर में कई जगह क्रिसमस के चलते प्रतिष्ठान भी सजे है। शुक्रवार को बिशप चॉको ने आयोजन को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी चर्च में रोशनी और सजावट की गई है। यहां पर गोशाला बनाई गई है। साथ ही गायन के लिए गायन मंडली भी तैयार की गई है। पूजा-अर्चना होगी। रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा और केक कटिंग भी होगी। सैंटा क्लाज को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सैंटा क्लाज प्रभु यीशु के भक्त थे। गरीबों की उन्होंने बहुत सेवा की और इसलिए सभी उन्हें मानते है। सैंटा क्लाज का जन्मदिन नहीं है, जन्मदिन प्रभु यीशु का है। साथ ही उन्होंने कई और भी जानकारी साझा की।

24 को समाजजनों को पास, 25 को सभी की एंट्री

बिशप चाको ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण पूरे उत्साह के साथ ये पर्व नहीं मना सके थे। मगर इस बार पूरे उत्साह के साथ ये प‌र्व मनाया जाएगा। 24 दिसम्बर को समाज जनों को पास के माध्यम से एंट्री मिलेगी,ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। वहीं 25 दिसम्बर को सभी लोग चर्च में आ सकेंगे। 25 दिसम्बर की रात 10 बजे तक चर्च खुला रहेगा। क्रिसमस के पर्व को लेकर इंदौर में भी उत्साह का माहौल है। 24 दिसम्बर को चर्च पर सभी एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देंगे। समाज जन एक-दूसरे के घर जाकर उन्हें बधाई देंगे। साथ ही क्रिसमस के पर्व को लेकर चर्चों में तैयारियां की जा चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ