Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस की यात्रा में मोदी-मोदी के नारों का वीडियो:राहुल बोले- नारे लगाने वालों को बुलाओ, तो भाग

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी रुके और कहा- बुलाओ उन्हें। तब तक दोनों युवक भाग चुके थे।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहा पहुंची। यात्रा वैष्णव कॉलेज के सामने रुकी है। भारत जोड़ो यात्री यहां दोपहर का खाना खाएंगे। यात्रा यहां साढ़े तीन बजे तक रहेगी। इसके बाद सांवेर के लिए रवाना होगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होगी।

- राहुल मंगलवार को दोपहर में महाकाल के दर्शन करने अकेले जाएंगे। इसके बाद सीधे सभा को संबोधित करेंगे।

- राहुल गांधी का पहला पड़ाव पूरा हुआ। सांवेर रोड पर पेट्रोल पंप पर रुकी यात्रा। कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे।

- राहुल गांधी रेवती रेंज पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों से मिले।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने इंदौर के सांवेर रोड पर टी ब्रेक के दौरान साइकिल चलाई। ये साइकिल अमोल वाधवानी की है। अमोल साइकिल राइडर हैं। उन्होंने इंदौर शहर की सड़कों पर साइकिलिंग करके भारत का नक्शा बनाया। वे जब राहुल गांधी से मिले तो उनके इंदौर के मैप पर बनाए गए भारत के नक्शे में यात्रा का रूट हाईलाइट किया। राहुल ने इस नक्शे पर ऑटोग्राफ भी दिया। अमोल के साथ बादाम भी खाई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया।
इंदौर के अरविंदो अस्पताल के सामने भारत जोड़ो यात्रा का ड्रोन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इंदौर के अरविंदो अस्पताल के सामने भारत जोड़ो यात्रा का ड्रोन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ