Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुधवार भस्म आरती दर्शन:भांग, चंदन, आभूषण और त्रिपुण्ड से बाबा महाकाल का श्रृंगार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे पट खोलने के  पश्चात भस्म आरती में महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। मंत्रोउच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मन मोहक श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर रजत त्रिपुण्ड और चंद्र, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ आभूषण और सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ