Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अनंत चतुर्दशी की झांकियों:इंदौर का रतजगा, विजयवर्गीय ने गाए भजन; मालवा मिल की ब्रज की झांकी को प्रथम पुरस्कार

इंदौर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर  शुक्रवार देर रात तक झांकियां निकलती रहीं। इस दौरान पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति से सराबोर नजर आया। शहर में दो साल बाद बिना किसी पाबंती के चतुर्दशी का जुलूस निकल रहा था। इस वजह से लोगों में काफी उत्साह दिखा। ऊपर दिए गए वीडियो बटन पर क्लिक करके आप झांकियों के नजारे देख सकते हैं।

अनंत चौदस पर शुक्रवार शाम 6 बजे से झिलमिलाती व नयनाभिराम झांकियों का कारवां इंदौर के परंपरागत रास्तों पर निकला। शाम 6 बजे कलेक्टर मनीषसिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने खजराना गणेश की झांकी का पूजन किया। इसके बाद सभी मिलों की झांकियां निकलना शुरू हुई। यह क्रम पूरी रात तक चलता रहा। अखाड़े प्रदर्शन करते रहे। पहलवानों ने भी करतब दिखाए। बैंड बाजों के साथ भी लोग नाचते-गाते चल रहे थे। इस वीडियो में ड्रोन वीडियो के भी नजारे देख सकेंगे।

हुकुमचंद मिल द्वितीय व राजकुमार मिल को तृतीय पुरस्कार

चल समारोह निकलने के बाद झाकी निर्णायक समिति द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें मालवा मिल की ब्रिज की झांकी को प्रथम व राजकुमार मिल की मेरा रंग दे बसंती की झांकी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। तृतीय पुरस्कार हुकुमचंद मिल की कालिया नाग व स्वदेशी मिल की ब्रज की लट्‌ठमार होली को मिला है।

दो हाथ की बनेठी वर्ग में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम

इसी प्रकार अखाड़ों में दो हाथ की बनेठी वर्ग में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम, मां हरसिद्धि व्यायामशाला एवं महावर कोली समाज उषा नगर को द्वितीय पुरस्कार मिला है। तृतीय पुरस्कार महाबलेश्वर व्यायामशाला को मिला है। सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला तथा केसरी नंदन व्यायामशाला कैलोद हाला को विशेष पुरस्कार मिला है।

एक हाथ के पटे वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम

एक हाथ के पटे वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम, बिंदा गुरु व्यायामशाला एवं पवनपुत्र व्यायामशाला को द्वितीय तथा महावीर व्यायामशाला को तृतीय पुरस्कार मिला है। महिला अखाड़ा वर्ग में श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला को प्रथम पुरस्कार मिला है।

बालक वर्ग में दास व्यायामशाला प्रथम, मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला द्वितीय

इसी प्रकार बालक वर्ग में अमन वर्मा (दास व्यायामशाला) को प्रथम, दक्ष पवार एवं हर्ष यादव (श्री मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला) को द्वितीय पुरस्कार मिला है। दया चौधरी (ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला नयापुरा) तथा सक्षम राजपूत (वीर बलवंत गुरु व्यायामशाला) को तृतीय पुरस्कार तथा आयुष कौशल (सुभाष व्यायामशाला) को विशेष पुरस्कार मिला है।

बालिका वर्ग में कल्लन गुरु व्यायामशाला प्रथम

बालिका वर्ग में कीर्ति जरिया (कल्लन गुरु व्यायामशाला) को प्रथम, प्रतीक्षा आर्य (एकलव्य व्यायामशाला) को द्वितीय तथा मेघा वर्मा (श्री दास हनुमान व्यायामशाला) को तृतीय पुरस्कार मिला है।

झांकी में दिखाया भव्य राम मंदिर
झांकी में दिखाया भव्य राम मंदिर
जवाहर मार्ग, कृष्णपुरा छत्री, राजवाड़ा सब कुछ रोशन रहा।
जवाहर मार्ग, कृष्णपुरा छत्री, राजवाड़ा सब कुछ रोशन रहा।
झांकियों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं सबसे ज्यादा रहीं।
झांकियों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं सबसे ज्यादा रहीं।
आईडीए ने भी झांकी निकाली।
आईडीए ने भी झांकी निकाली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ