Header Ads Widget

Responsive Advertisement

10 सितंबर का राशिफल:कन्या राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कर्क राशि के लोगों की तरक्की के योग हैं

10 सितंबर, शनिवार को मेष राशि वाले लोगों के नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृष राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कर्क राशि वाले लोगों की तरक्की की संभावना है। सिंह राशि के लोग निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- आप अपनी इच्छा शक्ति के माध्यम से किसी भी समस्या हल कर लेंगे। आपकी छवि में निखार आएगा। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। घर में किसी मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। संबंधों की कीमत और महत्वता को भी कायम रखना जरूरी है। गैर जरूरी खर्चो पर कंट्रोल न कर पाएं, तो बजट गड़बड़ा सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। अन्य कई योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था और अनुशासन बेहतर बनाने में आपका योगदान जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी सामंजस्य तथा भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृष - पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। समाजसेवी कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होने की संभावना है।
नेगेटिव- घर बदलने ,यात्रा से संबंधित आदि किसी प्रकार का तनाव रह सकता है। दूसरों की समस्याओं से खुद को दूर रखें तथा वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। इस समय आपको बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्य प्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें। तथा अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। युवा वर्ग मौज-मस्ती के लिए अपने करियर को दांव पर ना लगाएं।
लव- व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन ध्यान आदि अवश्य करें। शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय अवश्य बिताएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन - पॉजिटिव- आज बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। आप अपनी प्रतिभा, उर्जा तथा मेहनत द्वारा हर चुनौती को स्वीकार करेंगे और उनका निवारण करने में भी सक्षम रहेंगे। महिला वर्ग अपने घर और बाहर दोनों कार्यों में तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी।
नेगेटिव- कभी-कभी कुछ उदासी और अकेलापन भी महसूस हो सकता है और अपने लक्ष्य से भी भटक सकते हैं। इस समय अनुभवी तथा सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। मीडिया, ग्लैमर आदि से संबंधित लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ तालमेल बिठाकर रखने में कुछ परेशानी महसूस होगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनके लिए उपहार लाना आपसी संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता के चलते आज कमजोरी का अनुभव भी करेंगे। कुछ समय खुद के आराम और सुकून के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क - पॉजिटिव- आज किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अपने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन भी होगा। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा। तथा कई तरह की योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। इस समय अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है तथा अपने प्रयत्नों में भी बिल्कुल कमी ना आने दे। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से कोई ना कोई हल अवश्य निकाल लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। साझेदारी संबंधी कारोबार में पारदर्शिता रखने से व्यवसाय में गति आएगी। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है। भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी।
लव- पारिवार जनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह - पॉजिटिव- आज फोन, इंटरनेट के माध्यम से आपका कोई काम आसानी से सफल हो सकता है। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। लंबे समय से संजोए हुई कोई इच्छा या सपना पूरा हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
नेगेटिव- इस समय लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि के कार्यों से दूर रहें। व्यर्थ के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से समस्या का हल सुलझा लेंगे।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। करियर में कोई नई उम्मीद कामयाब रहेगी। निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे।
लव- आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सभी सदस्यों का आपस में समय व्यतीत करना खुशहाली देगा।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां रहेगी। गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या - पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक सुकून देगा। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा।
नेगेटिव- व्यवहार में धैर्य और शांति रखें। बिना बात ही किसी से उलझ सकते हैं। बनते कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझने में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- आपके द्वारा लिए गए व्यवसायिक निर्णय लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में किसी प्रकार की हानि होने की आशंका है। नौकरी में आपके कार्यों के उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना होगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी तथा संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नज़दीकियां बनेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला - पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे तथा आप अपने संपर्क सूत्रों का उचित उपयोग करने में भी सक्षम रहेंगे। कार्यों को ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा बना रहेगा। आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे।
नेगेटिव- अपने उसूलों और सिद्धांतों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। कोई नकारात्मक प्रवृत्ति का व्यक्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को सीक्रेट रखना ही जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को संपन्न करते चलें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। सहकर्मी ही आपके विरुद्ध कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। कोई व्यवसाय या ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
लव- घर परिवार तथा कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- यात्रा के दौरान अपने खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। इस समय मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक - पॉजिटिव- प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को सफलता मिलेगी। इस समय अपने कैरियर और पढ़ाई पर बहुत अधिक ध्यान देना उन्हें सफल बनाएगा। आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। जो कि सकारात्मक ही रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है, संबंधों के लिए नुकसानदायक रहेगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का प्रयोग ना करें। तथा अपने गुस्से और आवेग पर भी कंट्रोल रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं में कुछ हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। राजनीतिक संपर्कों से सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने से कर्मियों की मदद से अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
लव- परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम प्रसंग स्थापित होंगे। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि इनका असर आपके कैरियर और पढ़ाई पर ना पड़े।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत व परिश्रम की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव अथवा चिंता से राहत मिलेगी। इस समय ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। तथा भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद करें। दूसरों पर निर्भर रहने से परेशानी हो सकती है। घर में किसी निकट संबंधी की आने से महत्वपूर्ण कार्यों में भी विघ्न आएगा। अनावश्यक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कागजी कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी सी गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय की प्राप्ति के लिए कोई गलत कार्य का प्रयास ना करें।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। मित्रों से मेरी मुलाकात करते समय मर्यादा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मकर - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई खास कार्य बन जाने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का उचित समय है। रिश्तो में सुधार आएगा। तथा मेल मुलाकात की भी अवसर बनेंगे।
नेगेटिव- किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना ही ठीक है। कभी-कभी आपकी शक करने की आदत आपके लिए ही परेशानी का कारण बनेगी। खासकर पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आपको धोखा भी मिल सकता है।
व्यवसाय- व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं फलीभूत होंगी। कोई भी नया काम करने से पहले घर की अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इस समय जो व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जल्दी ही उनमें सफलता मिलेगी।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु मित्रों के साथ अधिक मेलजोल रखना पारिवारिक व्यवस्था को भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ - पॉजिटिव- अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने के लिए उपयुक्त समय है। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में भी सकारात्मक समय व्यतीत होगा। समाज में उचित मान-सम्मान बना रहेगा। खास वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- किसी लापरवाही की वजह से घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों कुछ समय जरूर व्यतीत करें। नकारात्मक गतिविधियों में रुचि ना लें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी लेना पड़ेगें। इस समय कोई भी डील या लेनदेन करते वक्त बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी संबंधी किसी भी गतिविधि में सफलता मिलेगी।
लव- परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट दर्द व सिर दर्द की दिक्कत रहेगी। व्यवस्थित रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन - पॉजिटिव- कहीं पैसा उधार दिया है, तो आज उसकी वापसी हो सकती है। घर के रखरखाव में वास्तु संबंधी नियमों का प्रयोग करना सकारात्मकता बनाएगा। ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़े और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें।
नेगेटिव- बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आने से परेशानियां बढ़ेंगी। संयम और धैर्य से काम ले। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना उलझे। वाहन से संबंधित कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सभी गतिविधियां अपने देखरेख में ही करवाएं। आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा। विवाहेतर संबंध आपके घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं, इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- नजला, जुकाम की स्थिति रहेगी। उमस भरे मौसम से अपना बचाव करें। तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ