Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:मस्तक पर त्रिनेत्र ,त्रिपुण्ड और रजत जड़ित शेषनाग सहित चन्दन ड्रायफ्रूट से मनमोहक श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को बाबा महाकाल का त्रिनेत्र रूपी श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में सबसे तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर से मन मोहक राजा के रूप में श्रृंगार किया गया।मस्तक पर रजत त्रिनेत्र ,त्रिपुण्ड और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फलों और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ