Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:बाबा महाकाल का भांग ,अबीर,चंदन से राजा के रूप में दर्शन

 विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को भांग,चन्दन और अबीर से राजा के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। इससे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से मन मोहक श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

नवीन वस्त्र ,मोगरे और गुलाब की माला अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ