Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:शेषनाग रूपी रजत मुकुट धारण कर रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही ,घी ,शहद से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया।

भांग,चन्दन,सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से बाबा महाकाल का श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक , शेषनाग रूपी रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प मोगरे से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल  का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ