Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ग्रहों की उल्टी-सीधी चाल:पहले बुध मार्गी हुआ फिर शनि वक्री, इसके बाद सूर्य-शुक्र का राशि परिवर्तन महंगाई बढ़ेगी और प्राकृतिक आपदा की भी आशंका है

ग्रहों की चाल बदलने और उनके राशि परिवर्तन करने से आने वाले दिन महत्वपूर्ण रहेंगे। वजह ये है कि मई में अस्त रहते हुए वक्री चल रहा बुध इस महीने की शुरुआत में सीधी चाल से चलने लगा। फिर शनि की चाल बदली। अब सूर्य और उसके बाद शुक्र का राशि परिवर्तन हुआ। इन चार ग्रहों का प्रभाव देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर भी पड़ेगा। जिससे कुछ लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होगा वहीं, कुछ को संभलकर रहना होगा।

कब, किस ग्रह की चाल में होगा बदलाव
मई में बुध वक्री चलते हुए अस्त हो गया था। जो कि जून के शुरुआती दिनों में मार्गी यानी सीधी चाल से चलने लगा है। जो 9 जून को वृष राशि में उदय भी हो गया है। इसके अलावा 5 जून को कुंभ राशि में शनि वक्री हो गया था यानी टेढ़ी चाल से चल रहा है। वहीं, सूर्य 8 जून से मृगशिरा नक्षत्र में आ गया है साथ ही इसी नक्षत्र में रहते हुए 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर गया। इसके बाद 18 जून को शुक्र अपनी ही राशि वृष में आ गया है। इसके बाद महीने के आखिरी में 27 तारीख को मंगल अपनी ही राशि मेष में आ जाएगा। जिससे अंगारक योग बनेगा।

देश-दुनिया पर असर
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक सूर्य वृष से मिथुन राशि में जाएंगे। जिससे महंगाई बढ़ सकती है। साथ ही लोगों की सेहत में भी सुधार होगा। वहीं, तीन दिन बाद वृष राशि में बुध और शुक्र की युति से शेयर-मार्केट में तेजी से उतार-चढ़ाव होंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन होते ही मौसम में भी अचानक बदलाव होने लगेंगे। कुंभ राशि में शनि वक्री होने से प्रशासन और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। महीने के आखिरी में मंगल और राहु की युति मेष राशि में होने से अंगारक योग बनेगा। इस कारण देश में उपद्रव और विवाद बढ़ने की आशंका रहेगी।

12 राशियों पर रहेगा कैसा असर

मेष: प्रमोशन के योग हैं लेकिन स्थान परिवर्तन हो सकता है। धन लाभ भी होगा।
वृष: मान-सम्मान बना रहेगा। मेहनत ज्यादा होगी। समय सामान्य रहेगा।
मिथुन: सोचे हुए काम पूरे होंगे, लेकिन नुकसान की भी आशंका है। समय सामान्य रहेगा।
कर्क: सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा।
सिंह: समय अच्छा है। किस्मत का साथ मिलेगा। तरक्की और फायदे के योग बनेंगे।
कन्या: जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
तुला: खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन सोचे हुए काम पूरे होंगे। जॉब और बिजनेस के लिए सामान्य समय है।
वृश्चिक: जोखिम न लें। नुकसान हो सकता है। विवाद होने के भी योग हैं। खासतौर से सेहत का ध्यान रखें।
धनु: कार्यक्षेत्र में सफलता और लाभ के योग हैं। बड़े लोगों से मदद और किस्मत का साथ मिलेगा।
मकर: खर्चा और तनाव बढ़ेगा। अनजाना डर परेशान करेगा। चोट लग सकती है। संतान संबंधी चिंता रहेगी।
कुंभ: नौकरी के लिए मिला-जुला समय है। पारिवारिक परेशानियां रहेंगी। मेहनत बढ़ेगी और सफलता मिलेगी।
मीन: विवाद और नुकसान वाला समय है। निवेश और लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार और खुद की सेहत पर खर्चा होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ