Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आज शाम नेहरू स्टेडियम में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल तथा मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति

 


मुख्यमंत्री श्री चौहान होंगे विशेष रूप से शामिल

--

मंत्री श्री सिलावट तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

इंदौर 30 मई 2022

            इंदौर गौरव महोत्सव के अन्तर्गत आज इंदौर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम माँ अहिल्या की जन्मतिथि पर 31 मई को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम शाम को 5 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल तथा मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति होगी। साथ ही इंदौर के गौरव का सम्मान किया जायेगा। आकर्षक लेजर शो भी आयोजित किया गया है।

            जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटकलेक्टर श्री मनीष सिंहअतिरिक्त पुलिस कमिश्नर द्वय श्री मनीष कपूरिया तथा श्री राजेश हिंगणकरनगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पालश्री गौरव रणदीवे आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेजिससे कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

            मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 मई को इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 5 बजे एरोड्रम रोड स्थित नरसिंह वाटिका में कोविड महामारी के दौरान मृत अभिभावकों के अनाथ बच्चों से मुलाकात करेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद श्री चौहान लोधीपुरा से आँगनवाड़ियों को सुदृढ़ बनाने के लिए जनसहयोग एकत्रीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम को 7 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे और गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ