Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आज जिला पंचायत और निकायों के आरक्षण:सामान्य महिला के बाद पंचायत अध्यक्ष को लेकर अब नजरें

प्रदेश में 31 मई को निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व नगर निगम के महापौर पदों के आरक्षण को लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आरक्षण की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे होगी। प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सभी जिलों के अंतर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य और महिला सीटों के लिए लॉटरी निकाल कर आरक्षण दिया जाएगा।

जिले में इसे लेकर काफी गहमा-गहमी है। सभी की नजर आयोग पर है कि इस बार आरक्षण का रुख क्या होगा। पिछले जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए था जिस पर ओबीसी वर्ग की कविता पाटीदार काबिज हुई थी। इसके पूर्व 1994 से 1998 तक कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल रहे जो ओबीसी वर्ग से थे। उसके बाद हुकुमसिंह सांखला 1998 से 2000 तक रहे और वे भी ओबीसी वर्ग से थे। इसके बाद वर्ष 2000 से 2005 तक रामकरण भाभर रहे जो अनुसूचित जनजाति से रहे। फिर 2005 से 2010 तक योगिता चौधरी रही जो अनुसूचित जाति वर्ग से थी। 2010 से 2015 में इस सीट पर ओमप्रकाश परसावदिया रहे जो ओबीसी वर्ग से थे। इसके बाद 2015 में ओबीसी वर्ग की कविता पाटीदार सामान्य महिला वर्ग की सीट पर चुनाव लड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ