Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वयं पर विजय पाओ तो जीत हमेशा तुम्हारी होगी - गौतम बुद्ध

  • गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। उनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था।

1. ध्यान से ज्ञान पैदा होता है और ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है।

2. एक पल एक दिन को बदल सकता है, एक दिन एक जीवन बदल सकता है, और एक जीवन पूरी दुनिया को बदल सकता है।

3. आप केवल वही चीज खोते हैं, जिससे आप बंधे होते हैं।

4. हम अपने विचारों से आकार लेते हैं। जैसा हम सोचते हैं, वैसे हो जाते हैं।

5. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन और वफादारी सबसे सच्चा संबंध है।

6. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।

7. जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है, सबसे अधिक खुशी उसी के पास होती है।

8. बुराइयों से दूर रहने के लिए अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन को अच्छे विचारों से भर लीजिए।

9. हम तभी असफल होते हैं, जब असत्य का सहारा लेते हैं।

10. हमेशा याद रखें कि बुरा कार्य करना मन में बोझ रखने के समान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ