Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BJP का चुनावी मैनेजमेंट:ज्योतिरादित्य सिंधिया का बढ़ा कद कोर ग्रुप और इलेक्शन कमेटी में शामिल; प्रभात झा बाहर

 



भारतीय जनता पार्टी ने स्टेट इलेक्शन कमेटी, स्टेट कोर ग्रुप, प्रदेश आर्थिक समिति और प्रदेश अनुशासन समिति की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की सहमति के बाद इसकी घोषणा शुक्रवार देर रात की। वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कमेटियों में बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इलेक्शन कमेटी के साथ कोर ग्रुप में जगह दी गई है।

सीएम शिवराज के खास माने जाने वाले विधायक रामपाल सिंह को इलेक्शन कमेटी में जगह दी गई है। इसमें एसी-एसटी वर्ग के कोटे से भी दो नए नाम जोड़े गए हैं। इसमें सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को जगह दी गई है। वहीं, सीनियर लीडर अध्यक्ष विक्रम वर्मा, सत्य नारायण जटिया, प्रभात झा, कृष्ण मुरानी मोघे को कोर ग्रुप में जगह नहीं मिल पाई है।

वीडी शर्मा के दो साल के कार्यकाल बाद पुर्नगठन
वीडी शर्मा के बीते दो साल के कार्यकाल के बाद यह बदलाव देखने को मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 1 जून से तीन दिनों के मध्यप्रेदश प्रवास पर रहेंगे। 1 जून को वे भोपाल में रहेंगे। इससे पहले यह बदलाव किया गया है। नए कोर ग्रुप, इलेक्शन कमेटी के चर्चा नड्‌डा बैठक करेंगे।

चुनाव के लिए स्टेट ऑफिस भी शुरू

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के इलेक्शन मैनेजमेंट का शुभारंभ कर दिया। इसके अलावा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति की पहली बैठक भी भी कर ली गई। यह समिति पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के प्रबंधन कार्य को देखेगी। समिति की लगभग हर रोज बैठक होंगी। रोजाना की रणनीति पर काम करेगी। यह समिति रिजल्ट आने तक एक्टिव रहेगी।

कार्यालय के शुभारंभ करने पहुंचे सीएम शिवराज बैठक में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर हर घर तक पहुंचाना है। हर घर में किसी न किसी सरकारी योजना के हितग्राही मिलेंगे। वहीं, मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव के लिए पार्टी और कार्यकर्ता तैयार हैं। हमारे कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। महाविजय के साथ जीत का नया इतिहास रचेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय है। स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से हमारा नेतृत्व दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेगें।

BJP प्रदेश कार्यालय में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति की पहली बैठक हुई।
BJP प्रदेश कार्यालय में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति की पहली बैठक हुई।

भगवानदास सबनानी समिति के संयोजक नियुक्त
स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप त्रिपाठी सह संयोजक होंगे। इसी प्रकार सदस्यों रजनीश अग्रवाल, लोकेन्द्र पाराशर, शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. हितेष वाजपेयी, विजय दुबे, आलोक संजर, अभय प्रताप सिंह यादव, विकास विरानी, नरेन्द्र पटेल, एसएस उप्पल, अभिषेक शर्मा, अमन शुक्ला, गौरव विश्वकर्मा, गणेश मालवीय, मुकेश राय, शुभम वर्मा, सुयश त्यागी शामिल हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ