Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोविड के नये वेरियेंट XE के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

इंदौर:कोविड महामारी काफी हद तक नियंत्रण में है परंतु अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। देश के उत्तरी राज्यों में कोविड-19 के नए वेरियेंट एक्स-ई के इक्का-दुक्का प्रकरणों के सामने आने के बाद संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता बरतने के लिये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी सभी जिलों को कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य में एडवाइजरी जारी की गई है कोविड-19 के नए वेरियेंट का XE का ट्रांसमिशन रेट अधिक होने के कारण संक्रमण का प्रसार संभावित है। स्वास्थ्य संस्थाओं में भर्ती होने वाले रोगियों की निरंतर निगरानी की जाये।

            राज्य सर्विलेंस इकाई स्वास्थ्य संस्थाओंआई.एच.आई.पी. पोर्टलमीडिया या किसी भी अन्य स्रोत से कोविड-19 प्रकरणों की सूचना प्राप्त होने पर मॉनिटरिंग एवं सर्विलांस गतिविधियां पूर्व में जारी निर्देशानुसार की जाये। जिलों में पाये जाने वाले समस्त SARI एवं ILI के प्रकरणों को कोविड-19 हेतु आरटीपीसीआर परीक्षण के लिए लक्षित किया जाये। जिलें में कोविड 19 के प्रकरणों में वृद्धि होने पर विकासखण्डवार समीक्षा की जाकर परीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जाये। कोविड-19 की जांच के लिए निर्धारित दैनिक परीक्षण लक्ष्य टेस्टिंग टारगेट प्राप्त किये जाये।

            कोविड 19 के पॉजिटिव आने वाले सेम्पलों को जीनोम सिक्वेंसिंग हेतु नियमित रूप से निर्धारित लैब को भेजा जाये। किसी क्षेत्र में कोविड-19 प्रकरणों में वृद्धि परिलक्षित होने पर प्रकरणों की सूचना राज्य सर्विलांस इकाई को दी जाये एवं क्लस्टर की सेम्पलिंगकॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सर्विलांस गतिविधियों का पालन किया जाये। आई.डी.एस.पी. की दैनिक रिपोर्टिंग के साथ कोविड-19 एवं डब्यूयोजीएस संबंधी जानकारी भी आई.एच.आई.पी. पोर्टल पर इन्द्राज की जाये। जिला स्तर पर कोविड-19 हेतु दैनिक निगरानी और समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ