Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुधवार को भस्म आरती दर्शन:श्री महाकालेश्वर मंदिर

श्री महाकालेश्वर मंदिर में अल सुबह होने वाली भस्म आरती में पंचामृत अभिषेक पूजन के बाद महाकाल का भांग, ड्राइफ्रूट से भगवान गणेश के रूप में श्रृंगार किया गया। कालों के काल महाकाल के भस्म रमाने के बाद आरती प्रारंभ हुई।

सिर पर रजत मुकुट,छत्र, मस्तक पर रजत त्रिशूल सहित बिल पत्र अर्पित किया गया। भगवान महाकाल को आरती में आंकड़े, मोगरे और गेंदे के फूलों की माला, रुद्राक्ष, मुंडमाल अर्पित की।

नवीन वस्त्र फल और मिष्ठान के प्रसाद का भोग लगाकर डमरू झाझ मंजीरे भस्म आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ