Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:सिर पर रजत त्रिशूल अर्पित कर भांग से श्रृंगार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में अल सुबह होने वाली भस्म आरती में दूध,दही,घी,शक्कर और ताजे फल के रस से बने पंचामृत,से अभिषेक पूजन के बाद महाकाल का भांग ,अबीर ,ड्रायफ्रूट से राजा स्वरुप में श्रृंगार किया गया। कालो के काल महाकाल के मंदिर में भस्म रमाने के बाद आरती प्रारम्भ की गई।

सिर पर रजत मुकुट ,छत्र, मस्तक पर रजत त्रिशूल,बिल पत्र अर्पित किया गया। भगवान महाकाल को आरती में मोगरे और गेंदे के फूलों की माला, रुद्राक्ष ,मुण्डमाल भी अर्पित किया गया।

नविन वस्त्र फल और मिष्ठान के प्रसाद का भोग लगाकर डमरू झाझ मंजीरे भस्म आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ