Header Ads Widget

Responsive Advertisement

500 लोगों का स्टाफ संभालती थी महिला ठग:कई बार कर चुकी फॉरेन टूर, मुंबई-गोवा के पबों में बीताती थी वीकेंड

 राऊ पुलिस द्वारा फर्जी एडवाइजरी कंपनी के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली पूजा थापा को 30 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। राऊ पुलिस ने रायफल मेन को ठगने के मामले में युवती और युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने मास्टर माइंड पवन और पूजा के नाम बताए थे। पुलिस ने पवन को तो दो दिन पहले पकड़ लिया था। लेकिन पूजा फरार थी। पुलिस ने उसकी बहन और मां पर दबाव बनाया। वहीं जीजा को भी हिरासत में लिया। जिसके बाद पूजा ने बुधवार को सीधे कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आइए आपको बताते हैं कैसे कंपनी में काम करते हुए शुरू किया ठगी का धंधा...

ठगी के रूपए से पूरे करती महंगे शौक
पूजा उर्फ आशी उर्फ शैफाली पुत्री तिल बहादुर थापा निवासी शेखर प्लेनेट पर आरोप है कि उसने दादाजी ट्रेडर्स,ए वाय ट्रेडर्स,प्रखर जी और विजय नाम की फर्जी कंपनिया डाली और लोगों से निवेश कराने और रुपए दोगुने करने की बात पर ठगी की। पूजा का परिवार काफी सामान्य है। लेकिन उसके शौक काफी महंगे हैं। वह वीकेंड पर मुंबई ,गोवा और बेंगलुरु के पबों में पार्टी करने जाती थी पूजा के पिता मामूली सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। लेकिन पूजा लग्जरी लाइफ जीती है। वह कई बार विदेश यात्रा भी कर चुकी है।

दवा कंपनी में गार्ड है पिता
पूजा थापा के पिता दवा कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। करीब 15 साल पहले पूजा की मां से वह अलग हो गए। बड़ी बेटी अमृता उनके साथ रहने लगी। जबकि पूजा और छोटी बहन पायल अपनी मां के साथ रहने लगे। पूजा ने पहले मोहित और पंकज की एडवाइजरी कंपनी में नौकरी की। विजय नगर पुलिस मोहित को पहले पकड़ चुकी है। यहां पूजा करीब पांच सौ लोगों के स्टाफ को संभालती थी। लेकिन उसका नाम सामने नही आया था। इसके बाद पवन और साथ में काम करने वाले अन्य साथियों की मदद से उसने खुद की कंपनियां डाली और लोगों को फिर से ठगना शुरू कर दिया।
बड़ी बहन ने किया प्रेम विवाह,प्लेन से भेजा शिमला मनाली
पुलिस ने पूजा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। यहां उसकी बहन अमृता की जानकारी मिली। उसके पति प्रशांत चित्रे को पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रंशात की पहली पत्नी उसे छोड़कर जबलपुर चली गई। उसके दो बच्चे हैं। जिसके बाद उसने अमृता से शादी की। प्रंशात पेशे से मैकेनिक है। वह और अमृता पहले देवास में ऑटो मोबाइल कंपनी में साथ में काम करते थे। दोनों के बीच अफेयर हुआ। जिसके बाद पूजा ने उनकी शादी करवा दी। पूजा ने अपने खर्च से दोनों को शादी के बाद फ्लाइट से शिमला और मनाली घूमने भी भेजा था।
पिता के अलग होने के बाद भी उठाती है खर्च
पूजा के पिता अलग हो गए। लेकिन जरूरत के समय आज भी पूजा उनका खर्च उठाती थी। बहन अमृता के पास वह खर्चे के लिए रुपए भेजती थी। छोटी बहन पायल और पूजा की शादी नही हुई। दोनों अपनी मां के साथ इंदौर में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी बहनों के नाम भी कुछ प्रॉपर्टी खरीद रखी है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
AU बैंक में मिला लॉकर
पूजा और उसकी बहन अमृता के AU बैंक में लॉकर होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस लाकर में करीब 8 लाख रुपए की ज्वेलरी रखी हुई है। जो पूजा ने अपनी बहन को लेकर दी थी।
चार दिन की रिमांड में होगी पूछताछ
पूजा को राउ पुलिस ने बुधवार को जिला कोर्ट से हिरासत में लिया है। वहां से पुलिस ने उसका 30 अप्रैल तक का रिमांड लिया है। पूजा से इस दौरान उन कंपनियों की जानकारी निकाली जाएगी, जिसमें वह लोगो से रुपए इन्वेस्ट कराती थी। पुलिस के मुताबिक उन्हें शंका है कि उक्त कंपनियां परिवार के लोगों के नाम से बनाई थी। पूछताछ में पूजा कई नामों के खुलासे भी कर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ