Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकाल महाराज मन्दिर परिसर विस्तार योजना के द्वितीय चरण की जानकारी ली

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम में श्री महाकाल  महाराज मन्दिर परिसर विस्तार योजना के द्वितीय चरण की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन से बताया कि महाराजवाड़ा परिसर को हैरिटेज धर्मशाला के रूप में विकसित किया जायेगा। महाराजवाड़ा और मन्दिर के बीच के हिस्से को भी मन्दिर परिसर में शामिल किया जायेगा। पहले यहाँ संचालित विद्यालय को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है।

रूद्र सागर जीर्णोद्धार में ऐसे नालों, जहाँ से सीवर लाइन का पानी सागर में मिल रहा था, को दूसरी जगह डायवर्ट किया जा रहा है। इसमें 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। रूद्र सागर के पूर्ण रूप से सूख जाने पर उसमें शिप्रा नदी से जल लाने की व्यवस्था की जायेगी। इसके आसपास लगभग 1500 वृक्ष भी लगाये जायेंगे।

रामघाट के सौन्दर्यीकरण में रामघाट के सभी प्रमुख मन्दिरों और छत्रियों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जायेगी। पुराने पत्थर का रंग-रोगन किया जायेगा और सभी मन्दिरों और छत्रियों को एकरूपता प्रदान की जायेगी।

महाकाल मन्दिर परिसर विस्तारीकरण अंतर्गत क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। रूद्र सागर के पश्चिमी मार्ग का भी विकास किया जा रहा है। नई सीवर लाइन डाली जा रही है।

मेघदूत वन (मन्नत गार्डन भूमि) के विकास में हरिफाटक ब्रिज के ऊपर तरफ जाने वाले मार्ग के पास की भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त करवाया गया है। यहाँ खुली पार्किंग बनाई जायेगी।

आपातकालीन प्रवेश, निर्गम द्वार और शिखर दर्शन परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर के बाहर कम समय में लोगों को निकाला जा सकेगा। महाकाल मन्दिर का नवीन प्रतीक्षालय मन्दिर प्रांगण में स्थित होगा। इसका क्षेत्रफल बढ़ाया गया है। महाकाल मन्दिर कॉरिडोर में जगह-जगह ऑडियो गाईड लगाई जायेगी, जहाँ शिव पुराण से सम्बन्धित कथाओं को सुनाया जायेगा। महाकाल पैदल पुल का निर्माण चारधाम टंकी के पास किया जायेगा। रूद्र सागर में म्युजिकल फाउंटेन लगाया जायेगा।

प्रेजेन्टेशन के दौरान संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायकगण, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ