Header Ads Widget

Responsive Advertisement

साईं कृपा, तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर के रहवासी, क्षेत्र में अवैध निर्माणों को रोकने के लिए जन आंदोलन करेंगे।

 

इंदौर।  शहर के सबसे तेज विकसित हो रही पिपलियाकुमार एवं निपानिया क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों विशेष रूप से साईं कृपा कॉलोनी, महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, पुष्प विहार तथा एम् आर 1 कॉलोनियों में  वैधानिक रूप से बन रहे होटलों, हॉस्टलों एवं क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किये जा रहे अतिक्रमण से क्षेत्र के रहवासी काफी नाराज हैं तथा उपरोक्त मामलों में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई नहीं किये जाने की स्थिति में रहवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 
कुछ दिन पूर्व साईं कृपा कॉलोनी के रहवासियों द्वारा नगर निगम के भवन अधिकारी को साईं कृपा कॉलोनी के प्लॉट नंबर 327 328 का  संयुक्तिकरण कर इस पर मल्टी फलेटेट तथा एम् ओ एस पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत की गयी थी।  शिकायत के अनुसार साईं कृपा कॉलोनी जिसका आवासीय अभिन्यास ग्राम तथा निवेश विभाग से विधिवत स्वीकृत है, केवल स्वयं के आवास हेतु निर्माण कार्य स्वीकार्य है तथा एम् ओ एस पर निर्माण तथा प्लाटों का संयुक्तिकरण प्रतिबंधित है।  बावजूद इसके साईं कृपा कॉलोनी के साथ साथ क्षेत्र के अन्य कॉलोनियों में इस तरह का अवैध निर्माण निर्वाध रूप से जारी है तथा नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद भी सम्बंधित व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  साई कृपा रहवासी संघ के दीपेश गुप्ता ने कहा कि कॉलोनी में कुछ दिनों से कुछ प्लाटों का संयुक्तिकरण कर व्यावसायिक हित  हेतु मल्टी  फ्लेटेट इमारतें  100 प्रतिशत प्लाट एरिया पर निर्मित की जा रही है जो पूर्णतः गैर कानूनी होकर अवैध निर्माण की श्रेणी में आती है।  उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में कॉलोनी के रहवासी कुछ दिन पूर्व भी पूर्व पार्षद संजय कटारिया के नेतृत्व में नगर निगम कमिश्नर से मिलकर कॉलोनी एवं क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने के लिए कहा गया था।  पर इस सन्दर्भ में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी जिससे क्षेत्र के रहवासियों में पर्याप्त रोष व्याप्त है।  उन्होंने कहा कि यदि इस सन्दर्भ में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी तो क्षेत्र के लोग एक बार फिर जान आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।  

इसी तरह तुलसी नगर में भी कहीं तो आधे आधे प्लाटों पर बिना पार्किंग की व्यवस्था के तथा प्लाटों को जोड़कर अवैध निर्माण किया जा रहा है।  श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राजेश तोमर, संजय यादव तथा अन्य रहवासियों ने कहा कि इस सन्दर्भ कॉलोनी के रहवासियों ने स्थानीय जान प्रतिनिडियों के साथ नगर निगम के अधिकारयों को भी सूचित किया पर कॉलोनी में अवैध निर्माण धरल्ले से जारी है। कई लोग एप अपने घरों से आगे आधे रोड तक कब्ज़ा कर बैठे हैं जिसके कारण सड़क पर गाड़ियों का निकालना मुश्किल हो गया है। यही हाल कमोवेश महालक्ष्मी नगर का है। महालक्ष्मी नगर - नरीमन पॉइंट रोड पर निर्बाध रूप से अतिक्रमण जा जारी है पर नगर निगम तथा जिला प्रशासन इन अतिक्रमण की अनदेखी कर रहा है।  शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी संदीप जोशी, ब्रजेश तिवारी,  राज सुहाने, ब्रजेश पचौरी, कुंवर अजय सिंह सिसोदिया, निर्भय सिंह यदुवंशी, रमेश पाटिल, कृष्णा वर्मन, अमित सिंह ने कहा कि जिस तरह क्षेत्र के रहवासियों ने बॉम्बे हॉस्पिटल-तुलसी नगर रोड के दोहरीकरण के लिए जनांदोलन किया, अब उसी तरह का जन आंदोलन क्षेत्र में बढ़तेअवैध  निर्माणों, अतिक्रमणों को रोकने के लिए किया जाएगा।  इसके साथ ही रहवासियों ने नगर निगम तथा इंदौर विकास प्राधिकरण से तुलसी नगर से एडवांस अकडेमी के बिच के रोड को भो 100 फीट चौरा करने की मांग की है जिससे कि इस क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को काम किया जा सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ