Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में रंगपंचमी की सबसे बड़ी गेर:5 लाख से ज्यादा लोग हुए शामिल; 3 मिसाइल, ​​​​20 ट्रैक्टर, 3 कंप्रेसर मशीनों से उड़े रंग-गुलाल

दो साल बाद मंगलवार को निकली रंगपंचमी की गेर ऐतिहासिक हो गई। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। गोराकुंड, इतवारिया बाजार, नरसिंह बाजार से शुरू हुई गेर में लोगों की भीड़ राजवाड़ा से जवाहर मार्ग तक देखी गई। लोगों को वाहन पार्किंग की जगह नहीं मिल रही थी। गेर के बाद अब राजवाड़ा समेत पूरे शहर में रंगपंचमी खेली जा रही है।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि गेर में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं। यह पहले से दोगुना हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी गेर कही जा सकती है। राजवाड़ा से रीगल तिराहे तक गेर का ही हुजूम दिखाई दे रहा था। इस बार राजवाड़ा में पैर रखने की भी जगह नहीं थी।

राधाकृष्ण फाग यात्रा में भगवा ध्वज लेकर चले युवा

मोरल क्लब की पहली गेर रंग उड़ाते हुए सबसे आगे चल रही थी। इसके बाद राजवाड़ा पर हिन्द रक्षक संगठन की फाग यात्रा पहुंची। राधा कृष्ण फाग यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज लेकर युवक चल रहे थे। सभी भारत माता की जय के जयघोष लगा रहे थे। शहीद CDS बिपिन रावत को भी श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्रक सबसे आगे चल रहा था।

राजवाड़ा पर गेर में इतने लोग आए थे कि पैर रखने की भी जगह नहीं थी। जिला प्रशासन का कहना है कि इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।
राजवाड़ा पर गेर में इतने लोग आए थे कि पैर रखने की भी जगह नहीं थी। जिला प्रशासन का कहना है कि इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।

शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

अलग-अलग रंग के साथ मोरल क्लब ने इस बार शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अभिमन्यु मिश्रा और अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि गेर में 20 से अधिक ट्रैक्टर, 3 कंप्रेसर मशीन और 3 मिसाइल से रंग और गुलाल बरसाए गए।

गेर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला भी शामिल हुए।
गेर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला भी शामिल हुए।
संस्था सृजन की ओर से इस बार गेर में बरसाना की लट्ठमार होली भी खेली गई।
संस्था सृजन की ओर से इस बार गेर में बरसाना की लट्ठमार होली भी खेली गई।
गेर में हिंद रक्षक की फाग यात्रा में भगवान कृष्ण की झांकी सबसे आगे चल रही थी। झांकी के आगे कई युवा भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।
गेर में हिंद रक्षक की फाग यात्रा में भगवान कृष्ण की झांकी सबसे आगे चल रही थी। झांकी के आगे कई युवा भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।

दूसरे राज्यों से गेर देखने आए लोग

दराबाद, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से लोग गेर देखने पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र सहित अन्य अफसर एक बिल्डिंग से माहौल पर नजर रखे हुए थे।

गेर के दौरान राजवाड़ा पर पहली बार ऐसा नजारा देखने मिला। डीजे के साथ ढोल और पानी के टैंकर से रंग डालने के प्रबंध किए गए थे।
गेर के दौरान राजवाड़ा पर पहली बार ऐसा नजारा देखने मिला। डीजे के साथ ढोल और पानी के टैंकर से रंग डालने के प्रबंध किए गए थे।

5 सेक्टर में बांटा था गेर मार्ग को

गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया था। डीजे के साथ ढोल और पानी के टैंकर से रंग डालने के प्रबंध किए गए थे। गेर के साथ बरसाना की टीम लट्ठमार होली खेलते चल रही थी। वहीं 8 हजार किलो टेसू के फूलों से गुलाल तैयार किया गया था। पांच गेरों में से टोरी कॉर्नर की प्रमुख परंपरागत गेर इस बार नहीं निकली।

हिंद रक्षक फाग यात्रा में वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर तैयार कृष्ण मंदिर की झांकी भी गेर में शामिल की गई थी। झांकी के आगे लोग नृत्य कर रहे थे।
हिंद रक्षक फाग यात्रा में वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर तैयार कृष्ण मंदिर की झांकी भी गेर में शामिल की गई थी। झांकी के आगे लोग नृत्य कर रहे थे।
गेर में ध्वज वाहिनी भी शामिल हुई। इसमें सैंकड़ों महिलाएं ने भाग लिया। दो साल बाद निकली गेर में शामिल होने के लिए लोगों में गजब का उत्साह था।
गेर में ध्वज वाहिनी भी शामिल हुई। इसमें सैंकड़ों महिलाएं ने भाग लिया। दो साल बाद निकली गेर में शामिल होने के लिए लोगों में गजब का उत्साह था।
गेर में शामिल होने के लिए महिलाएं अपने परिवार सहित सुबह से ही राजवाड़ा पहुंच गईं थीं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
गेर में शामिल होने के लिए महिलाएं अपने परिवार सहित सुबह से ही राजवाड़ा पहुंच गईं थीं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
रंग-बिरंगी टोपियां लगाकर लोग गेर में शामिल हुए। कई लोग गेर में अपने बच्चों को लेकर पहुंचे और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया।
रंग-बिरंगी टोपियां लगाकर लोग गेर में शामिल हुए। कई लोग गेर में अपने बच्चों को लेकर पहुंचे और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया।

हर वर्ग में जबरदस्त उत्साह

युवक-युवतियां, महिलाएं-बच्चों में इस बार गेर को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। लोग टोलियों में रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा नाच रहे थे। मोबाइल से सेल्फी लेकर स्टेटस अपडेट कर रहे थे। कई युवा फेसबुक पर लाइव भी कर रहे थे।

गेर को देखने अन्य प्रदेशों से भी कई लोग इंदौर आए थे। उन्होंने दूर से ऐतिहासिक गेर का नजारा देखा और रंगपंचमी का पर्व मनाया।
गेर को देखने अन्य प्रदेशों से भी कई लोग इंदौर आए थे। उन्होंने दूर से ऐतिहासिक गेर का नजारा देखा और रंगपंचमी का पर्व मनाया।

कलेक्टर बोले- महिलाओं की सुरक्षा के खास इंतजाम

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि दो साल बाद निकल रही गेर को लेकर पुलिस-प्रशासन विशेष अलर्ट पर थे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे थे।

राजवाड़ा पर कई यूथ रंगों की थैली लेकर पहुंचे थे। जैसे ही गेर पहुंची सभी ने जमकर रंगपंचमी खेली और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया।
राजवाड़ा पर कई यूथ रंगों की थैली लेकर पहुंचे थे। जैसे ही गेर पहुंची सभी ने जमकर रंगपंचमी खेली और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया।

तीन हजार पुलिसकर्मी थे तैनात

पुलिसकर्मी भी सुरक्षा इंतजामों में जुटे रहे। यहां तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अफसरों को तैनात किया गया था। दो हजार से ज्यादा नगर निगम कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। रंगों से बचने के लिए गेर मार्ग के रहवासियों और व्यापारियों ने अपनी बिल्डिंग को प्लास्टिक से ढंक दिया।

महिलाएं-बच्चे भी बढ़-चढ़कर राजवाड़ा पर गेर में भाग लेने पहुंचे थे।
महिलाएं-बच्चे भी बढ़-चढ़कर राजवाड़ा पर गेर में भाग लेने पहुंचे थे।

ये चार गेर थी

  • संगम कॉर्नर चल समारोह समिति: आयोजक कमलेश खंडेलवाल
  • मोरल क्लब गेर: आयोजक अभिमन्यु मिश्रा
  • रसिया कॉर्नर: राजपाल जोशी
  • हिंद रक्षक संगठन: संयोजक एकलव्य सिह गौड़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ