Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इकोनॉमी पर मोदी:हम GDP को 110 लाख करोड़ से 230 लाख करोड़ तक लाए, एक्सपोर्ट भी 4.70 लाख करोड़ के पार

 

PM मोदी बुधवार को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुअल संबोधन कर रहे हैं। मोदी ने बजट पर अपनी बात रखी। कहा- आजादी के 75 वें वर्ष में 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी पूरी दुनिया के लिए चुनौतियां लेकर आई हैं। दुनिया चौराहे पर खड़ी हो गई है। आगे की दुनिया वैसी नहीं होगी, जैसे कोरोना से पहले थी। भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदल गया है। दुनिया अब भारत को ज्यादा मजबूत देखना चाहती है। हमारे लिए जरूरी है कि हम अपने देश को तेजी से आगे बढ़ाएं। मजबूती लाएं। ये समय नए अवसरों का है। नए संकल्पों की सिद्धि का समय है। बहुत जरूरी है कि हम आत्मनिर्भर बनें। आत्मनिर्भरता की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण हो।

बीते 7 सालों में जो निर्णय लिए गए हैं, उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। पहले भारत की GDP 110 लाख करोड़ रुपए थी। आज 230 लाख करोड़ के आसपास की है। भारत का एक्सपोर्ट 2.85 लाख करोड़ से बढ़कर 4.70 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा रिजर्व 630 बिलियन डॉलर को पार कर गया है।

  • इस बजट का फोकस गरीब, मिडिल क्लास को बुनियादी सुविधाएं देने पर रहा। हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं पर फोकस कर रही है।
  • महिलाओं के जीवन की सबसे बड़ी चुनौती पानी है। जल जीवन मिशन पर हम काम कर रहे हैं। हमारी सरकार के प्रयासों से देश के 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें 5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 साल में दिए गए हैं।
  • बजट में घोषणा की गई है कि इस साल 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पाइप से पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।
  • पहले पानी पर 40 हजार करोड़ खर्च करते थे, अब 60 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • देश के अलग-अलग हिस्सों में नदियों को लिंक करने के अनेक प्रस्ताव इस बजट में हैं। विशेष रुप से केन-बेतवा को लिंक करने का जो प्रस्ताव है, उससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है।
  • वहां के किसानों के नौजवान बेटे बाहर जाते हैं, ये केन बेतवा लिंक योजना किसान के जीवन में बदलाव लाएगी। इस योजना पर 44 हजार करोड़ खर्च होंगे।
  • किसानों के खेत में पानी पहुंचाने के लिए यह योजना आधुनिक युग की भागीरथी होगी।
  • जनधन अकाउंट जब गरीब को मिला तो उसका स्वाभिमान जागा। गरीब को जब छत मिलेगी तो उसका जीवन कितना बदल जाता है, ये देखिए।
  • सरकार जो घर इन्हें बनाकर देती है, वो घर इन गरीबोें को लखपति बना देता है। हमने पिछले 7 सालों में 3 करोड़ लोगों को घर देकर लखपति बनाया है।
  • हम सामाजिक न्याय के लिए हमेशा काम करते हैं, इसे अपना दायित्व समझते हैं। देश की भलाई के लिए देश का संतुलित विकास भी जरूरी है।
  • भारत जैसे देश में कोई क्षेत्र पिछड़ा रहे, ये ठीक नहीं है।
  • इस बजट में घोषणा की गई है कि आकांक्षी जिलों में ब्लॉक लेवल तक काम होगा।
  • अब समय आ गया है कि हम राष्ट्ररक्षा के लिए सीमावर्ती गांवों के लोगों की ताकतों को समझें। हम उन गांवों को विकास की यात्रा में पीछे नहीं रहने देंगे।
  • अब सीमावर्ती गांवों के लिए नए सिरे से सोचा गया है। ऐसे गांवों के लिए बिजली, पानी, सड़क के लिए विशेष प्रबंधन किए गए हैं। ये सीमावर्ती गांव टूरिस्ट स्पॉट बन सकते हैं।
  • सीमावर्ती गांवों में हम NCC के कैंप लगाएंगे, ताकि यहां के बच्चे राष्ट्र रक्षा में शामिल हो सकें।
  • अब किसान ड्रोन किसान का नया साथी बनने वाला है। किसानों को खेत में ही उचित किराए पर ड्रोन व उचित मशीनरी उपलब्ध कराएंगे। इससे किसानों को उत्पादन का रियल टाइम डेटा मिल सकेगा।
  • कृषि को हाईटेक करने के साथ-साथ देश की खेती को नैचुरल बनाने पर भी फोकस है। हम दोनों पहलुओं पर फोकस कर रहे हैं। आधुनिकता के साथ हमारी धरती माता की उपजाऊ क्षमता कम न हो।
  • इससे खेती की लागत घटाने में मदद मिलेगी। किसानों को लाभ होगा। जब हम किसान की बात करते हैं तो हमारा फोकस छोटे किसान पर होना चाहिए। हमने इस पर बहुत ध्यान केंद्रित किया है।
  • नैचुरल फॉर्मिंग कॉरिडोर ढाई हजार किलोमीटर लंबा होगा। पूरा ईको सिस्टम बनेगा। इस प्रोडक्ट की वैश्विक वैल्यू बनेगा। खेती में बदलाव का एपिसेंटर बनेगा ये कॉरिडोर। इससे गंगा स्वच्छता अभियान में भी मदद मिलेगी।
  • सरकार मोटे अनाज को प्रोत्साहन दे रही है। अधिकतम छोटे किसान मोटा अनाज ही उगाते हैं। उनके पास ज्यादा सुविधाएं नहीं होती।
  • किसानों के लिए सोलर पंप पहुंचाएंगे तो किसानों को रात भर जागना नहीं होगा। वो परिवार के साथ समय बिता पाएगा।
  • इस बार हमने इस सब्सिडी को बढ़ाकर 79 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1.05 लाख करोड़ किया गया है। आने वाले समय में नैनो फर्टिलाइजर योजना ला रहे हैं।
  • टेक्नोलॉजी का दायरा लगाता बढ़ाया गया है। पहली डिजिटल युनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की है। गरीब से गरीब भी यहां क्वालिटी एजुकेशन ले सकेगा।
  • सस्ता इंटरनेट भारत की पहचान बन चुका है।
  • 5 G टेक्नोलॉजी स्टार्टअप का प्रोत्साहन करेगी। देश में एनिमेशन का तेजी से विकास हो रहा है। भारत मोबाइल गेमिंग में दुनिया के टॉप-5 देशों में हैं। आने वाले समय में ये 3 लाख करोड़ का हो जाएगा। हमारे बच्चे विदेशों से आए गेम से खेलेंगे या हमारे देश के गेम से खेलेंगे।
  • डिटिजल रुपया ज्यादा सुरक्षित होगा। इससे ग्लोबल डिजिटिल पेमेंट में भी आसानी होगी।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ हमारा छोटे व्यापारी हैं।
  • रक्षा मंत्रालय आज यूपी में और तमिलनाडू में डिफेंस कॉरिडोर विकसित कर रहा है। इस बजट में हमने तय किया है कि 68 फीसदी यहीं से लेनी होगी। हर साल हजारों करोड़ाें के रक्षा उपकरण देश के भीतर से खरीदे जाएंगे।
  • पब्लिक इन्वेस्टमेंट 1.87 लाख करोड़ का था। इस बजट में 7 लाख करोड़ से ज्यादा होगा। इससे देश में और ज्यादा निवेश आएगा।
  • 2014 में देश में 90 हजार किलोमीटर हाईवे थे। ये पिछले 70 साल में हुए थे। हमने 7 साल में 50 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए।
  • पहले एक जमाना था, जहां नदी होती थी उसके किनारे गांव बसते थे। अब समय बदल गया है। अब जहां हाईवे हैं, वहां लोग बसते हैं।
  • देश में 4 जगहों पर मल्टी मॉडल फेसिलिटी दी जाएगी। इससे भारत से निर्यात बढ़ने में मदद मिलेगी।
  • ये एक ऐसा बजट है, जो शहरीकरण की चुनौती को भी एड्रेस कर रहा है।
  • बैटरी स्वैपिंग से ग्रीन ट्रांसपोर्ट बढ़ेगा।
  • ये बजट न सिर्फ ग्रोथ तय करेगा बल्कि ग्रीन जॉब्स भी क्रिएट करेगा। देश में ग्रीन इंफ्रॉस्ट्रक्चर को क्रिएट किया जा रहा है।
  • हमारे फंडामेंटल मजबूत है, दिशा सही है। हमने जनता जनार्दन की सेवा में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। सच्चे हृदय से हम सेवा भाव में जुटे हैं। इसे देश समझता है। कार्यकर्ताओं को दायित्व है कि वे लोगों को बजट की बातों से लोगों को जागरूक करें।
  • मुझे देश की जनता पर जैसे भरोसा है, वैसे ही कार्यकर्ताओं पर भी पूरा भरोसा है। आपके सामर्थ्य को भली भांति जानता हूं। मुझे भरोसा है कि आप एक कैथोलिक एजेंट बनकर इसे आगे बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन पहले वेस्ट UP के किसानों को भी संबोधित किया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ