Header Ads Widget

Responsive Advertisement

श्रद्धालुओं को यज्ञ करने से लाभ:यज्ञशाला की परिक्रमा करने से मिलता है श्रद्धालुओं को यज्ञ करने का लाभ: पं. तिवारी

श्री नागेश्वरधाम चाणक्यपुरी में श्रीमद् भागवत कथा के साथ नवनिर्मित मंदिर में नागेश्वर महादेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महायज्ञ भी किया जा रहा है। शुक्रवार को यज्ञ आचार्य पंडित हरीश तिवारी के सानिध्य में यजमानों द्वारा विधि विधान से मंडल देवता का पूजन किया गया। इसके बाद ग्रह मंडल स्थापन पूजन और आह्वान के बाद यज्ञ शुरू किया गया। भगवान नागेश्वर सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं जलाधिवास भी किया गया।

श्रीमद भागवत कथा में भगवान शिव पार्वती का विवाह कराया गया। श्रीमद भागवत कथा वाचक पंडित रवि शंकर तिवारी द्वारा महाभारत प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुखी जीवन जीने की कलाओं के बारे में बताया। पंडित श्री तिवारी ने कहा कि जहां दुख हो वहां बिना बुलाए जाने चले जाना चाहिए लेकिन यहां पर उत्सव मनाया जा रहा हो वहां पर बिना बुलाए नहीं जाना चाहिए।

कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। नन्हे कन्हैया द्वारा पांडाल में फूलों से उत्सव मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा और यज्ञ के दौरान पंडित हीरेश चंद्र तिवारी, पंडित काशी दुबे, पंडित राजेश दुबे, पंडित वरुण व्यास, पंडित श्रीकांत व्यास का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ