Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ग्रह चाल:बुध हुए मार्गी; तेज सर्दी से मिलेगी राहत, बीमारियों में कमी आएगी, कृषि व व्यापार की स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर होगी

इस महीने सूर्य और शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, व्यापार में होगा बदलाव। - Dainik Bhaskar

इस महीने सूर्य और शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, व्यापार में होगा बदलाव।

बुद्धि देने वाला ग्रह बुध शुक्रवार को मार्गी हो गए। बुध कृषि व मौसम पर आधिपत्य वाला ग्रह है। ज्योतिषियों के अनुसार फिलहाल इनके वक्री होने के कारण मौसम में गिरावट, कृषि व्यापार में मंदी है। शुक्र के सीधी चाल में होने और बुध के उदित हो जाने व मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ेगा। बुध के मार्गी होने से बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलने लगेगी।

ज्योतिषाचार्य विजय त्रिवेदी ने बताया 14 जनवरी को बुध वक्री हुए थे और शुक्रवार को मार्गी हो गए। बुध इस दौरान उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में संचार करेंगे यानी सूर्य के नक्षत्र में होंगे यानी बुध अपना फल देने के साथ-साथ सूर्य का भी फल प्रदान करेंगे। बुध 19 फरवरी तक उत्तराषाढ़ा में रहेंगे। उसके बाद बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लेंगे। बुध का संबंध व्यापार और बुद्धि से है।

13 को सूर्य का मकर से कुंभ में प्रवेश होगा
ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह बुध मकर राशि में सूर्य के साथ होने से अस्त की स्थिति में है। सूर्य मकर से कुंभ राशि में 13 फरवरी को प्रवेश करेंगे, जबकि बुध मकर राशि में ही रहेंगे। सूर्य से एक राशि की दूरी होने पर बुध पूर्ण रूप से अपने प्रभाव में आ जाएंगे। शुक्र के मार्गी और बुध के उदित और मार्गी होने पर मौसम में बदलाव आने लगेगा। तेज सर्दी से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। बीमारियों में भी कमी आने लगेगी। कृषि और व्यापार की स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी।

शुक्र का मकर राशि में प्रवेश 26 फरवरी को

26 फरवरी को शुक्र ग्रह अपना घर बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिनकी कुंडली में यह शुभ भाव में होंगे उनके लिए अधिक फलदायी स्थिति रहेगी।

राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव

  • मेष- धन मिलेगा, लेकिन व्यय भी बढ़ेगा, प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • वृषभ - विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, तनाव में कमी आएगी।
  • मिथुन- सेहत का ध्यान रखें काम बनेंगे। कार्यों में चुनौतियां और विघ्न आएंगे।
  • कर्क - व्यावसायिक साझेदारी में फायदा।
  • सिंह - कर्ज नहीं लें धन बचाएं। प्रयासों के माध्यम से धन लाभ होगा।
  • कन्या - संतान पक्ष की तरक्की होगी।
  • तुला - शिक्षा के क्षेत्र में सफलता। ‌
  • वृश्चिक - सरकारी कार्यों में सफलता।
  • धनु - आय के साधन बढ़ेंगे।
  • मकर - धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।
  • कुंभ - प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता। मीन - कोई भी फैसला बड़ों की सहमति से ही लें। दांपत्य सुख में वृद्धि।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ