Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पश्चिम क्षेत्र में श्रीमद् भागवत का जयघोष

 

पश्चिम क्षेत्र में श्रीमद् भागवत का जयघोष

सैकड़ों श्रद्धालु कृष्ण लीलाओं का वर्णन सुन हो रहे भाव-विभोर पं. योगेन्द्र महंत ने किया व्यासपीठ का पूजन इंदौर। श्रीमद् भागवत श्रवण से मन और विचार दोनों ही शुद्ध होते हैं। मन में चल रहे संशय और भ्रांतियां भगवान की शरण में जाने से दूर होती जाती हैं। कलयुग में श्रीमद् भागवत का श्रवण पाप से मुक्ति तो दिलाता ही है, वह भवसागर से भी पार लगाता है।
उक्त उद्गार पश्चिम क्षेत्र गांधीनगर स्थित एन.एन. सिटी में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह के दौरान भागवत भूषण पं. बालकृष्ण शास्त्री ने व्यक्त किए। श्रीमद भागवत कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन जारी है। समापन आरती एवं व्यासपीठ पूजन में विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत शामिल हुए और आचार्य श्री का आशीर्वाद भी लिया। पश्चिम क्षेत्र में हो रही श्रीमद भागवत कथा में अब तक कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार और श्रीराम चरित्र प्रसंग का वर्णन किया जा चुका है। भगवान की लीलाओं का श्रवण कर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर हो जाते हैं। कथा में कई बार तालियों की गडग़ड़ाहट तो जयघोष और भाव-विभोर करने वाले प्रसंगों पर नयनों से अश्रुधारा के दृश्य भी मन को द्रवित कर रहे हैं। पं. अनंत योगेन्द्र महंत ने बताया कि शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाया जाएगा। सोमवार को हवन, पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति की श्रीमती संपत्ति देवी, रेखा-राजेश जी, प्रीति-अमित जी ने बताया कि सोमवार से चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन शाम को महाआरती और प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ