Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सांवेर क्षेत्र में सड़कों और अंडरब्रिज स्वीकृति के लिये मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय मंत्री श्री गड़करी के प्रति जताया आभार


इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में केन्द्र शासन द्वारा विभिन्न सड़कों और अंडरब्रिज की स्वीकृति के लिये जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है। श्री सिलावट ने बताया कि सांवेर क्षेत्र में सीआईआरएफ अन्तर्गत 36 करोड़ रूपये लागत की 18 किलोमीटर लम्बे बरोठा-सेमल्याचाउ मार्ग तथा 42 करोड़ रूपये लागत के 17 किलोमीटर लम्बे जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज मार्ग की स्वीकृति हुई है। इनका शिलान्यास आज हो गया है।

      श्री सिलावट ने बताया कि 3 अंडरब्रिज की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत ब्रिज  एम-आर टेन जक्शन और बेस्ट प्राईज जक्शनअर्जुन बड़ौदा तथा राला मंडल में बनाये जायेंगे। एम-आर टेन जक्शन और बेस्ट प्राईज जक्शन अंडरब्रिज की लागत 76 करोड़ 30 लाख रूपये है। इसी तरह अर्जुन बड़ौदा अंडरब्रिज की लागत 29 करोड़ 38 लाख रूपये तथा राला मंडल अंडरब्रिज की लागत 27 करोड़ रूपये है। सभी ब्रिज 6-लेन रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ