Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ग्रह स्थिति:मंगल का मकर राशि में प्रवेश, शनि और बुध के साथ मंगल का योग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा समय

शनिवार, 26 फरवरी की दोपहर मंगल ग्रह धनु से मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। अब मकर राशि में शनि, बुध और मंगल राशि का योग रहेगा। मंगल 7 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रह सकता है...

मेष राशि - मंगल की वजह से इस राशि को लाभ मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

वृष राशि - लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन इन लोगों को अतिरिक्त सावधानी रखकर काम करना होगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह नजरअंदाज न करें।

मिथुन राशि - ये लोग अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। इन्हें उतना ही लाभ मिल पाएगा, जितना ये लोग काम करेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

कर्क राशि - इस राशि के लोग स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि - इस राशि के लोगों को जोखिम लेने से बचना होगा, क्योंकि जोखिम बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञ लोगों से बात करके ही निवेश करें।

कन्या राशि - कन्या राशि वाले लोगों को छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। कोई भी बड़ा काम बिना योजना के न करें, वर्ना हानि हो सकती है। घर-परिवार का साथ बना रहेगा।

तुला राशि - मकर राशि में मंगल के आने से ये राशि लाभ में रहेगी। बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन सतर्कता बनाए रखें। जीवन साथी का सहयोग प्रसन्नता दे सकता है।

वृश्चिक राशि - इन लोगों के लिए समय मिला-जुला रह सकता है। न लाभ और न हानि की स्थिति रहेगी। इनका जीवन सामान्य बना रहेगा।

धनु राशि - मंगल इस राशि से निकलकर मकर राशि में रहेगा। अब इन लोगों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आय में बढ़ोतरी के योग नहीं हैं। धन संबंधी तकलीफ हो सकती है।

मकर राशि - अब इसी राशि में मंगल शनि और बुध के साथ रहेगा। इन लोगों को हानि हो सकती है। छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि - नौकर करने वाले लोगों को अतिरिक्त मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। घर में खुश का वातावरण रहेगा। अगर नया काम करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

मीन राशि - अटके काम पूरे हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। नौकरी में जिम्मेदारियां सोच-समझ अपनी शक्ति के अनुसार ही लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ