Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना; अब तक 2 लाख से ज्यादा पॉजिटिव:23 माह में हर दिन औसतन 5100 सैम्पल, 300 पॉजिटिव, संक्रमण दर 5.80% रही

शहर में मंगलवार को कोरोना के 1438 नए पेशेंट्स मिले हैं, जबकि तीन की मौत भी हुई है। इस तरह फरवरी के पहले दिन ही 600 से ज्यादा पेशेंट्स की संख्या फिर बढ़ गई क्योंकि सोमवार को 814 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। खास बात यह कि 25 मार्च 2020 को शहर में पहली बार कोरोना के 5 पेशेंट्स मिले थे। इसके बाद अब तक 23 माह में कुल पॉजिटिव की संख्या मंगलवार को 2.01 लाख से ज्यादा हो गई है।

मंगलवार को 1378 पेशेंट्स डिस्चार्ज भी हुए हैं और एक्टिव केस अब 10500 से ज्यादा हैं। 23 माह के कोरोना काल में हर रोज औसतन 5100 सैंपल टेस्ट किए गए हैं और हर रोज औसतन 300 पॉजिटिव पाए गए। इस तरह औसतन पॉजिटिव रेट 5.80% रहा। दूसरी ओर एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण का जो ट्रेंड चल रहा है वह उतार-चढ़ाव वाला है। एक्सपर्टस का अभी भी मानना है कि 22 जनवरी को सबसे ज्यादा 3372 पॉजिटिव आए थे। यह तीसरी लहर का पीक था और संख्या फिर उसके पार नहीं गई।

इस बीच अब 600 पेशेंट्स की संख्या बढ़ने से स्थिति बदल गई है। अब फरवरी के 12 दिन एक प्रकार से तीसरी लहर को लेकर निर्णायक हैं। इसके बाद ही संक्रमण का रुख स्पष्ट हो सकेगा। अभी 160 से ज्यादा पेशेंट्स अस्पताल में एडमिट हैं जबकि करीब 60 ऑक्सीजन पर हैं।

2.01 लाख पॉजिटिव होने तक की स्थिति

- 34,62,860 सैंपल टेस्ट किए गए।

- इनमें से 2,01,085 पॉजिटिव पाए गए।

- इनमें से भी 1,89,00 लोग स्वस्थ हुए।

- 23 माह में 1431 लोगों की मौत हुई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ