Header Ads Widget

Responsive Advertisement

15 सीवियर और कोल्ड डे रहे:20 साल में पहली बार इतना सर्द रहा जनवरी, फरवरी रहेगा ठंडा-गरम

सर्दी घटी, सेहत की कसरत बढ़ी। - Dainik Bhaskar

सर्दी घटी, सेहत की कसरत बढ़ी।

इस बार दिसंबर से ज्यादा सर्द जनवरी बीता। इस महीने के 31 में से 15 रातों को न्यूनतम तापमान 6.4 से लेकर 9 डिग्री के बीच रहा है। दो सप्ताह ऐसे भी आए जो सीवियर और कोल्ड डे के रूप में बीते। पिछले 20 सालों में इतना ठंडा और कंपकंपाने वाला जनवरी रहा है। रविवार रात को भी न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा है।

जनवरी की शुरुआत औसत तापमान से अधिक के रूप में हुई थी। पहले दिन अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री था जो सामान्य था। वहीं रात का तापमान 13.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। 9 जनवरी तक तापमान औसत से अधिक रहा। रात का पारा 15.6 डिग्री तक चला गया। इसके बाद 10 जनवरी से मौसम में बदलाव आया। 17 जनवरी तक सीवियर और कोल्ड डे रहे। फिर 18 से 22 जनवरी तक तापमान सामान्य रहा। 23 से 30 जनवरी के बीच पांच लगातार सीवियर कोल्ड और दो कोल्ड डे रहे।

जनवरी में इतनी ठंड 2000 और 2002 में पड़ी थी

पिछले 20 सालों में इतने सीवियर कोल्ड डे और शीतलहर वाले दिन नहीं रहे हैं। इसके पहले 2000 से 2002 के बीच में दिसंबर और जनवरी में ठंड कड़ाके की रही थी। 2001 में जनवरी में छह दिन सीवियर कोल्ड डे रहे थे। वहीं 2002 में दिसंबर में तीन पांच दिन कोल्ड डे अलग-अलग तारीखों पर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ