Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सद्गुरु:ईशा योग केंद्र पर 1 मार्च की शाम से शुरू होगा महाशिवरात्रि महोत्सव, सोशल मीडिया पर 16 भाषाओं में होगा प्रसारित

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन हो रहे हैं। 1 मार्च की शाम 6 बजे से यहां महोत्सव शुरू होगा और अगली सुबह 6 बजे तक चलेगा। ईशा योग केंद्र का महाशिवरात्रि महोत्सव सोशल मीडिया पर ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इस कार्यक्रम को अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मराठी सहित 16 भाषाओं प्रसारित किया जाएगा।

महाशिवरात्रि की रात रीढ़ की हड्डी को सीधी रखते हुए पूरी रात जागते रहना और जागरूक रहना, शारीरिक और आध्यात्मिक जीवन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ईशा योग केंद्र के इस शिवरात्रि महोत्सव में कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से भक्तों के प्रवेश पर रोक रहेगी, सिर्फ आमंत्रित व्यक्ति ही इसमें प्रवेश पा सकेंगे। पूरा कार्यक्रम टीवी और सोशल मीडिया पर देखा जा सकेगा। यह महोत्सव रात भर चलेगा। यहां संगीत और डांस भी होंगे। जिसमें पेपोन, मास्टर सलीम, हंसराज रघुवंशी, मंगली और शॉन रोल्डन आदि कलाकार ईशा फाउंडेशन के बैंड साउंड्स ऑफ ईशा के साथ प्रस्तुतियां देंगे।

नि:शुल्क बांटे जाएंगे रूद्राक्ष

जो लोग महाशिवरात्रि समारोह में ऑनलाइन या ईशा योग केंद्र में हिस्सा लेंगे, उन्हें प्राण-प्रतिष्ठित रुद्राक्ष नि:शुल्क बांटे जाएंगे।

ईशा योग केंद्र पर 8 मार्च तक होंगे विशेष आयोजन

महाशिवरात्रि, 1 मार्च के आयोजनों के बाद सात दिनों तक यानी 8 मार्च तक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां आने भक्तों को भोजन प्रसादी दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ