मांधाता (खंडवा) MLA नारायण पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। MLA ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। वह सैंपल देकर रिपब्लिक डे का जश्न मनाते रहे। विधानसभा क्षेत्र के पुनासा, मूंदी में ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। व्यापारियों से भी मिले।
24 घंटे में भोपाल में 2049 नए संकमित मिले हैं। इंदौर में 2278 पॉजिटिव आए हैं। दो की मौत भी रिपोर्ट हुई। जबलपुर में 710 केस मिले हैं। यहां भी 2 नई मौतें रिपोर्ट हुई हैं। मध्यप्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए स्ट्रेन BA.2 के 26 केस सामने आ चुके हैं। इंदौर में 21 पेशेंट तो शिवपुरी में 5 पेशेंट में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इंदौर में नए स्ट्रेन के 20 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
सागर में 152 नए मरीज मिले हैं। इनमें 3 साल का बच्चा भी है। जनवरी के 26 दिन में सागर जिले में 4307 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। 4 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
होशंगाबाद में 171 नए पॉजिटिव केस सामने आए। 95 मरीज स्वस्थ होकर होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए है। संक्रमण की रफ्तार इतनी भयावह है कि तीसरी लहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1128 तक पहुंच चुका है। 1103 मरीज होम आइसोलेट हैं।
खंडवा में 73 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 156 मरीज स्वस्थ होकर होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए है। 520 केस एक्टिव है। इनमें से 2 हॉस्पिटलाइज हैं।
0 टिप्पणियाँ