Header Ads Widget

Responsive Advertisement

श्रीधर जोशी स्मृति साहित्य सम्मान व विमोचन समारोह:कवि सत्यनारायण सत्तन बोले- जीवन में सामंजस्य बनाए रखने का महत्वपूर्ण उपकरण है साहित्य

 

समारोह में लघुकथा संग्रह का विमोचन करते अतिथि। - Dainik Bhaskar
समारोह में लघुकथा संग्रह का विमोचन करते अतिथि।

वरिष्ठ कवि स्वर्गीय पंडित श्रीधर जोशी स्मृति तीसरा साहित्य सम्मान समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। समारोह में कवि सत्यनारायण सत्तन और मालवी की वरिष्ठ लेखिका माया बदेका को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर की अध्यक्ष सुषमा दुबे के लघुकथा संग्रह ‘चिया’ का विमोचन भी हुआ।

इस लघुकथा संग्रह में 81 कहानियां हैं। मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के शिवाजी सभागार में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त इंदौर संभाग सपना शिवाले सोलंकी थीं। सामाजिक सरोकार से जुड़ा साहित्य सृजन करने की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा कि सुषमा दुबे का लघुकथा संग्रह चिया सरल भाषा में लिखी सामाजिक सरोकार वाली लघुकथाओं का संग्रह है।

कवि सत्तन ने कहा कि जीवन में सामन्जस्य बनाए रखने का महत्वपूर्ण उपकरण है साहित्य। इसके कई तेवर और रूप हैं। यह टिप्प्णी, दोहे, सोरठे, लघुकथाओं यहां तक की ठहाकों में भी दिखाई देता है। वरिष्ठ कवि नरेंद्र मंडलोई ने भी संबोधित किया। संचालन मुकेश तिवारी ने किया। आभार डाॅ. दीपा मनीष व्यास ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ