Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना संक्रमण का ताजा ट्रेंड:शहर में हर घंटे 90 नए पेशेंट्स, हर घंटे 98 स्वस्थ, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3660 डिस्चार्ज

हर में तीसरी लहर के पीक को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, जबकि संक्रमितों और मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 22 जनवरी को एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा 3372 संक्रमित मिले थे। इसके बाद उतार के साथ फिर संख्या बढ़ रही है। दूसरा पहलू यह कि शनिवार को 1784 नए संक्रमित मिले थे, लेकिन 24 घंटे में 3660 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। एक हफ्ते की स्थिति के अनुसार अब हर एक घंटे में 91 संक्रमित हो रहे हैं जबकि हर घंटे 98 पेशेंट्स स्वस्थ भी हो रहे हैं।

वर्तमान में 14203 एक्टिव केस हैं। इनमें करीब 265 पेशेंट्स सरकारी MRTB हॉस्पिटल, बॉम्बे हॉस्पिटल, अरबिंदो, इंडेक्स सहित अन्य अस्पतालों में एडमिट हैं। इनमें से करीब 70 पेशेंट्स ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 22 जनवरी से 29 जनवरी तक 17457 संक्रमित मिले हैं जबकि पहले के एक्टिव केस सहित इस एक हफ्ते में 18889 पेशेंट्स ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

ऐसा चल रहा अभी संक्रमितों व स्वस्थ होने का ट्रेंड

तारीख नए संक्रमित

22 जनवरी 3372 (तीसरी लहर में अब तक सबसे ज्यादा)

23 जनवरी 2665

24 जनवरी 1963

25 जनवरी 1992

26 जनवरी 2278

27 जनवरी 1498

28 जनवरी 1905

29 जनवरी 1784

कुल 17457 पेशेंट्स

यानी एक हफ्ते से शहर में रोज एक घंचे में 90 नए संक्रमित पाए जा रहे हैं।

तारीख डिस्चार्ज

22 जनवरी 527

23 जनवरी 1890

24 जनवरी 2104

25 जनवरी 2040

26 जनवरी 3005

27 जनवरी 2830

28 जनवरी 2835

29 जनवरी 3658

कुल 18889़़

यानी एक हफ्ते से रोज एक घंटे में 98 पेशेंट्स स्वस्थ हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ