इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के चांदी के सिंहासन के लिए भक्त चांदी का दान कर रहे हैं। गुरुवार को भी एक भक्त ने मंदिर को 5 किलो 26 ग्राम चांदी दान की है। इस चांदी का इस्तेमाल चांदी का सिंहासन तैयार करने में होगा।
खजराना गणेश मंदिर में भगवान का पुराना बना सिंहासन खराब होने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति चांदी का सिंहासन तैयार करा रहा है। 62 किलो चांदी से तैयार होकर सिंहासन का एक हिस्सा तो जयपुर से इंदौर आ चुका है। शेष सिंहासन तैयार हो रहा है। इस सिंहासन को तैयार करने में करीब 150 किलो चांदी लग सकती है। इसके लिए गणेश भक्त चांदी दान कर रहे हैं।
चांदी लेकर मंदिर पहुंचे भक्त
गुरुवार को एक भक्त चांदी लेकर खजराना गणेश के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान गणेश के नए तैयार हो रहे चांदी के सिंहासन के लिए 5 किलो 26 ग्राम चांदी दान की। भक्त ने चांदी के 10 छोटी सिल्ला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट को दी है। बुधवार को भी एक भक्त ने मंदिर में सवा दो किलो चांदी दान दी थी। मंदिर में चांदी दान करने का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने कहा भगवान को जो चांदी का सिंहासन तैयार हो रहा है। उसमें इस चांदी का इस्तेमाल किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ