Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में 11वीं की स्टूडेंट से रेप:इंस्टा फ्रेंड ने 16 साल की लड़की को होटल-25 में लंच के लिए बुलाया, जूस में दिया नशा

इंदौर के भंवरकुआं स्थित होटल-25 में 11th की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की से उसके ही दोस्त ने रेप किया। दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप हुई। 23 साल के आरोपी ने लंच के बहाने लड़की को होटल बुलाया। जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद होटल के ही रूम में ज्यादती की।

तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मां को बताई आपबीती
घटना 23 जनवरी की है। TI संतोष दूधी ने बताया कि आरोपी विनायक गोधवानी निवासी बैराठी कॉलोनी पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता नहीं है। तबीयत खराब होने पर मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची, तब उसने आपबीती बताई। होटल भोलाराम उस्ताद रोड के पास है।

आरोपी विनायक गोधवानी।
आरोपी विनायक गोधवानी।

पहले भी कॉफी पीने के लिए बुलाया था
बंगाली कॉलोनी स्कीम नंबर-140 की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी जान-पहचान 5 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। विनायक ने इससे पहले उसे कॉफी पीने के लिए बुलाया था। उसने तब इनकार कर दिया था। इस बार आरोपी ने उसके साथ लंच करने की बात कही। वह उसे लेकर होटल पहुंचा। वहां होटल रूम में जूस पिलाया। वह बेहोश हो गई। होश आया, तो उसने विरोध किया। आरोपी ने धमकाया। कहा कि आगे भी उसके साथ रिलेशन बनाना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ