Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुध ग्रह बदल रहा है राशि:6 मार्च तक देश में आर्थिक और कागजी कामों में गड़बड़ी के बड़े मामले आ सकते हैं सामने

 

  • बैंकिंग और शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के योग भी बनेंगे, 12 में से 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध का राशि परिवर्तन

29 दिसंबर को बुध राशि बदलकर मकर में आ जाएगा। बुधवार को ही बुध का राशि परिवर्तन करना शुभ संयोग है। इससे बुध का प्रभाव और बढ़ जाएगा। ये ग्रह 6 मार्च तक इसी राशि में रहेगा। आमतौर पर बुध ग्रह एक राशि में 21 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार ये तकरीबन 2 महीने से ज्यादा दिनों तक मकर राशि में रहेगा। इसका शुभ असर मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर रहेगा। इनके अलावा तीन राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा और अन्य चार राशियों को संभलकर रहना होगा।

बुध के राशि बदलने से देश-दुनिया पर प्रभाव
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि मकर राशि में बुध के आने से देश में आर्थिक उतार-चढ़ाव होंगे। सब्जियों की कीमतें सामान्य ही रहेंगी। पड़ोसी देशों में राजनीतिक अस्थिरता बनी रहेगी। कुछ देशों के बीच झूठे समझौते हो सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कागजी विवाद सामने आ सकते हैं। सरकार को आर्थिक नुकसान हो सकता है। कागजी कामों की गड़बड़ी सामने आ सकती है। देश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ समुद्री तूफान और भूकंप आने की भी आशंका है।

5 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध का राशि परिवर्तन
मेष:
 बिजनेस और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन: नौकरी में किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। योजनाएं सफल होंगी।
सिंह: आत्मविश्वास बढ़ेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु: शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल है।
मीन: प्रॉपर्टी और रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट में फायदा मिल सकता है।

वृष, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए मिला-जुला समय
वृष: 
रोजमर्रा के कामों में मेहनत बढ़ेगी लेकिन फायदा भी हो जाएगा। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
कन्या: सुख बढ़ेंगे। लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्राओं में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
वृश्चिक: जो फैसले लेंगे उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस संबंधी यात्रा होने के योग बनेंगे। भाई-बहनों या दोस्तों से विवाद होने की आशंका है।

कुंभ सहित 4 राशियों को रहना होगा संभलकर
तुला:
 कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलें और सावधानी से कोई भी फैसला लें।
कर्क: धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। सोच-समझकर बोलें। राज की बातें उजागर हो सकती हैं।
मकर: रोजमर्रा के कामों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन उलझनें भी बढ़ती जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।
कुंभ: खर्चा बढ़ेगा। सेविंग खत्म हो सकती है। योजनाएं अधूरी रहेंगी। कामकाज को लेकर तनाव रहेगाा। भागदौड़ भी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी फैसलों में सावधानी रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ