Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिसम्बर के पहले दिन 4 पॉजिटिव:माता जीजा बाई कॉलेज में वैक्सीनेशन के दोनों डोज के बाद ही एंट्री, बसों में मास्क जरूरी

 

फाइल - Dainik Bhaskar
फाइल

मंगलवार को 5 पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार को दिसम्बर के पहले दिन फिर 4 नए पॉजिटिव मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। अधिकांश मरीज सरकारी MRTB हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 4 पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर इंदौर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 153356 हो गई है। इनमें 151922 ठीक हो चुके हैं।

माता जीजा बाई कॉलेज की महिला प्रोफेसर पॉजिटिव आने के बाद कॉलेज में सख्ती बढ़ा दी गई है। वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही कॉलेज में एंट्री दी जा जा रही है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय मैनेजमेंट ऑफलाइन एग्जाम की तैयारी में जुटा हुआ है। 200 में से 70 कॉलेज ने ही अभी जानकारी भेजी है। कॉलेज संचालकों को गुरुवार शाम तक का समय दिया गया है।

वहीं, गुरुवार को मेडिकल की टीमें नए मरीजों के घरों पर जाएंगी तथा उनकी हिस्ट्री खंगलाने के साथ उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराएगी। इसके साथ ही परिवार व नजदीकी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। लोगों से अपील की गई है कि जिनके दूसरे डोज की ड्यू डेट निकल गई है, वे तुरंत दूसरा डोज लगाएं। बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने यात्रियों के लिए ‘रोको-टोको अभियान’ शुरू किया है। इसके तहत जिन यात्रियों ने मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें लगाने को कहा गया। इसके साथ ही जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें लगाने को दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ