Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मंगलवार को खजराना गणेश मंदिर के दर्शन:नीले-सफेद वस्त्रों के साथ हुआ भगवान का भव्य श्रृंगार

 

आज के दर्शन - Dainik Bhaskar
आज के दर्शन

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर मंदिर में मंगलवार को भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। भगवान को नीले और सफेद वस्त्र धारण करवाए गए। इसके साथ ही भगवान को गेंदा, गुलाब, सफेद फूलों की माला अर्पित की गई। साथ भी भगवान को भोग लगाया गया। पं. अशोक भट्ट के अनुसार मंगलवार को भगवान गणेश का आकर्षक श्रृंगार किया गया। यहां दूर-दूर से भक्त अपने अपनी मनोकामना भगवान गणेश से करते है। यहां की मान्यता है कि भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। प्रशासन के निर्देश के बाद मंदिर सुबह साढ़े पांच बजे से रात 12 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन करने आते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ