Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चेन स्नैचिंग:सराफा कारोबारी भी गिरफ्त में; उससे लूट की 16 चेन बरामद, पहचान के लिए पीड़ितों को थाने बुलाया

 

आरोपियों से बरामद सोने की चेन। - Dainik Bhaskar
आरोपियों से बरामद सोने की चेन।
  • 4 महीने में 40 से ज्यादा लूट कर चुके, आरोपी रोज 7 हजार रु. नशे में उड़ाते थे

चेन स्नैचिंग में पकड़े गए सभी आरोपी महंगी कटिंग, टैटू, ब्रांडेड कपड़े के साथ-साथ रोज सात हजार रुपए का नशा करने के शौकीन हैं। गर्लफ्रेंड पर भी खूब पैसे खर्च करते हैं। बदमाश लूट की चेन जिस सुनार को बेचते थे, पुलिस ने उसे भी पकड़ा है। वह बंगाल भागने की फिराक में था। आरोपियों से सोने की 16 चेन बरामद की गई है। इनकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

हीरा नगर पुलिस के मुताबिक, चेन स्नैचिंग में आरोपी अभिषेक मेहरा, गौरव राठौर, कृष्णा परमार, सिंटू उर्फ बंगाली सुनार और योगेश टेकाम को पकड़ा गया है। इनका मास्टर माइंड अभिषेक है। उस पर पहले से लूट के केस दर्ज हैं। वह चार महीने पहले जेल से छूटा था। पहले वह मोबाइल लूटता था, लेकिन कृष्णा ने उसे चेन लूटने के लिए कहा। फिर उसने गैंग बनाई और वारदात करने लगा।

सोशल मीडिया ग्रुप, सीसीटीवी फुटेज से मिला बदमाशों का सुराग

26 अक्टूबर को जब एक साथ कई चेन लूट की वारदात सामने आईं तो एसपी आशुतोष बागरी ने पूर्वी इंदौर के सभी थानेदारों को फटकारा। सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसमें चेन लूट से जुड़े इनपुट शेयर करने को कहा। जब सभी थाना क्षेत्र से बदमाशों के एक जैसे हुलिए और फुटेज आने लगे तो बदमाशों के ठिकाने का सुराग भी मिल गया। मास्टर माइंड पहले मोबाइल लूटता था, लेकिन साथी ने कहा कि इसमें रिस्क ज्यादा और पैसे कम हैं, तब से ये पॉश इलाकों में चेन लूटने लगे। सोमवार कोचेन लुटेरों के पकड़े जाने का पता चलते ही प्रियंका जादौन, श्रद्धा दुबे, नीलम दुबे, सुषमा तिवारी और श्रद्धा जगताप सहित कई महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने मामले में तत्परता दिखाने के लिए एएसआई देवेंद्र सेंगर की भी सराहना की।

गैंग पकड़ने वाली टीम को इनाम : एसपी ने सीएसपी निहित उपाध्याय, हीरा नगर टीआई सतीश पटेल, एसआई कमल किशोर, संजय धुर्वे, विनोद पटेल, महेंद्र राठौड़, आर जितेंद्र गोयल, मुकेश जादौन, विशाल जादौन, इमरत यादव, विकास बछानिया, विजय सिंह गौर और अनिल परमार 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ