Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अपहरण, दुष्कर्म और आत्महत्या का मामला:हाथ में बीयर का बैच नंबर देखकर पता लगाया आंध्र प्रदेश में है आरोपी

नाबालिक लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और आत्महत्या के मामले में बाणगंगा पुलिस ने आरोपी को आंध्र प्रदेश से बुलाकर गिरफ्तार किया है। लड़की जब गर्भवती हुई तो वह उसे छोड़कर भाग गया था। इस तनाव में लड़की ने फांसी लगा ली थी। टीआई राजेंद्र सोनी के मुताबिक, आरोपी राजेंद्र उर्फ राज बर्मन (20) पर 10 हजार का इनाम था। यह कटनी जिले का सिलौड़ी का रहने वाला है।

एसपी आशुतोष बागरी के अनुसार बाणगंगा पुलिस जब आरोपी को तलाश कर रही थी, तभी पता चला कि उसका सोशल मीडिया पर एक फोटो आया है। उसका जो फोटो पुलिस को मिला, उसमें आरोपी के हाथ में बीयर की बॉटल थी। पुलिस ने उसे जूम किया और बैच नंबर देखा। उससे पता चल गया कि वह आंध्र प्रदेश की बीयर पी रहा है। इससे पुख्ता हो चुका था कि वह आंध्र प्रदेश में ही है, यानी उसे इंदौर लाना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वह लगातार लोकेशन भी बदल रहा था। इसलिए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए महिला पुलिसकर्मी का जाल बुना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ