Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जलूद पंप में फाल्ट,दस दिन में सुधरेगी व्यवस्था:शहर में हर दिन मिलेगा 25 एमएलडी पानी कम

 

शहर में लगातार तीसरी बार जल व्यवस्था पर संकट गहराया है। यह संकट इस बार जलूद के पंप में हुए फाल्ट के कारण हुआ है। जिसे सुधरने में करीब 10 दिनों का समय लग सकता है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी को लेकर कमी रहेगी।
नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल जल प्रदाय योजना पर लगातार जोर दे रही है। पिछले दिनों उन्होंने नर्मदा विभाग के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को दंडित भी कर दिया था, लेकिन शहर के हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को शहर में द्रविड नगर, अन्नपूर्णा, छत्रीबाग और गांधीहाल इलाके में टंकिया नहीं भराई थी। जिसमें बुधवार के दिन कई इलाकों में जलप्रदाय नहीं हुआ। अधिकारी श्रीवास्तव के मुताबिक यह हालत करीब 10 दिन तक बने रहेंगे। उनके मुताबिक पुरी तरह से फाल्ट सुधारने के बाद पानी के सही संचालन सुधारने के बाद समय लग सकता है।
25 एमएलडी पानी मिलेगा कम
शहर में जल व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। जिसमें हर दिन 10 एमएलडी पानी कम मिलेगा। इसके लिए शहर में नगर निगम ने कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बताया जाता है टैंकर भराने वाली टंकियों पर भी दो दिन तक पानी नहीं होने की बात कही गई है। जिसमें काफी कुछ जगह पर जल सप्लाय प्रभावित हुआ है।
एक माह में तीसरी बार गहराया जलसंकट
नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिसमें कई कालोनी के हजारों लोग प्यासे रहे हैं। अक्टूबर माह की शुरूआत में पश्चिम शहर की प्यास बुझाने के लिए यंशवत सागर की लाइन भ्रष्ट हो गई थी। जिसे सुधरने में करीब एक सप्ताह का समय लग गया था। इसी समय खजराना ओर एक अन्य स्थान पर पानी की लाइन खराब हो गई थी। जिसके कारण एक सप्ताह तक शहर के 50 हजार घरो तक पानी नही पहुंचा था। इसके बाद गोलकुंड खंडवा रोड़ पर भी जलूद से आने वाली लाइन प्रभावित हुई थी। जिसे सुधरने में चार से पांच दिनों का समय लग गया था। इस दौरान पूर्व और पश्चिम की कई टंकिया नहीं भराई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ