Header Ads Widget

Responsive Advertisement

डेंगू का डंक:डेंगू के 18 नए मरीज मिले, एक दिन में 63 बच्चे भर्ती, इनमें 42 थैलेसीमिया पीड़ित

शहर में शुक्रवार को डेंगू के 18 नए मरीज मिलने के बाद कुल संख्या 695 पर पहुंच गई। सरकारी व निजी अस्पतालों में अब भी वायरल और डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक है। गुरुवार को चाचा नेहरू अस्पताल में 63 बच्चे भर्ती हुए, जिनमें 42 बच्चे थैलेसीमिया पीड़ित हैं। हालांकि, शुक्रवार तक 21 बेड खाली थे। वहीं शनिवार से यहां 10 अतिरिक्त बेड बढ़ाए जाएंगे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार, आमतौर पर दोपहर में बच्चों का एडमिशन होता है। दो दिन अवकाश होने से बड़ी संख्या में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे आए।

यहां 25 बेड का थैलेसीमिया वार्ड है, लेकिन मरीजों अधिक होने से इन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती किया। अधीक्षक डॉ. हेमंत जैन ने बताया शाम छह बाद बच्चों के डिस्चार्ज होने पर 21 बेड खाली हो गए थे। एमवायएच में भी बच्चों के वार्ड में शुक्रवार तक 14 बेड खाली थे। शाम को डीन डॉ. संजय दीक्षित ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एमवायएच में वार्ड नंबर 5, 6 व 7 में अतिरिक्त बेड बढ़ाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ